आगरा की रामबारात के लिए नगर निगम सतर्क, जर्जर मकानों पर लगेगी लाल झंडी


आगरा। आगरा की ऐतिहासिक रामबारात 17 सितंबर को निकलने वाली है, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों और छतों पर जुटते हैं। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगरा नगर निगम पूरी तरह से सतर्क हो गया है। नगर निगम ने शोभायात्रा मार्ग पर मौजूद जर्जर और खतरनाक इमारतों की पहचान कर उन पर लाल झंडियां लगाने का फैसला किया है।

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर निगम की टीम ने रामबारात के रूट का सर्वे किया है। इस सर्वे में चार दर्जन से ज्यादा ऐसे भवन चिह्नित किए गए हैं, जिनके छज्जे और ऊपरी हिस्से बेहद कमजोर हैं और कभी भी गिर सकते हैं।


इन इलाकों में हैं जर्जर भवन

निगम की टीम ने रावतपाड़ा, दरेसी, छत्ता बाजार, बेलनगंज, किनारी बाजार, धूलियागंज, कचहरी घाट और सिटी स्टेशन रोड जैसे प्रमुख इलाकों में सर्वे किया। ये सभी क्षेत्र रामबारात के शोभायात्रा मार्ग का हिस्सा हैं।


मकान मालिकों को जारी किया गया नोटिस

सर्वे के बाद इन सभी जर्जर भवनों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में उन्हें तुरंत अपने भवनों की मरम्मत कराने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि शोभायात्रा के दौरान इन छतों या छज्जों का उपयोग न किया जाए। निगम ने इन भवनों की सूची जिला प्रशासन और पुलिस को भी भेज दी है ताकि अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights