आगरा में गर्भवती महिला से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की शिकायत


आगरा। आगरा के बाह कस्बे के पटूकुईया पुरा गांव में एक गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय सरिता अपने घर पर थीं, तभी परिवार की कुछ महिलाओं से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने मिलकर सरिता की पिटाई कर दी।

इस घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरिता को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह भेजा। वर्तमान में सरिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

कोतवाली प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights