आगरा में कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपियों ने किया पीछा


आगरा। आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां आंवलखेड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर कोचिंग से घर लौट रही दो छात्राओं का बाइक सवार दो युवकों ने पीछा किया और उनके साथ अश्लील हरकतें कीं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे छात्राएं अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग से घर जा रही थीं। सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए जोर से शोर मचाया और खुद को बचाने के लिए पास के एक मकान में भागकर छिप गईं। शोर सुनकर मकान मालिक बाहर निकलने ही वाले थे कि आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

इस घटना के बाद से छात्राएं इतनी डर गई हैं कि उन्होंने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। परिजनों ने आंवलखेड़ा पुलिस चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। बरहन के थाना अध्यक्ष गुरुबिंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights