आगरा में 14 से 21 सितंबर तक होगा जनकपुरी महोत्सव, समिति ने जारी किया पूरा शेड्यूल


आगरा। उत्तर भारत का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन जनकपुरी महोत्सव, जो इस वर्ष कमला नगर में होने जा रहा है, उसका विस्तृत कार्यक्रम शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया। यह महोत्सव 14 से 21 सितंबर तक चलेगा, जिसमें हर दिन अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राम-जानकी विवाह की झलक देखने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है।

महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक, राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कार्यक्रम विवरणिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने मिथिला और आगरा के लोगों से इस महोत्सव में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। उनके संबोधन के दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘माता जानकी’ के जयकारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

पूरा कार्यक्रम शेड्यूल

समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने बताया कि 14 से 21 सितंबर तक होने वाले मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

  • 14 सितंबर: सुबह 8 बजे श्रीराम चौक से जनक मंच तक विशाल आमंत्रण यात्रा।
  • 15 सितंबर: शाम 4 बजे राजा जनक व महारानी सुनयना नगर में घूमकर विवाह का निमंत्रण देंगे।
  • 16 सितंबर: दोपहर 2 बजे महिला मंडल द्वारा मेहंदी और महिला संगीत का आयोजन।
  • 17 सितंबर: शाम 4 बजे गौरी पूजन के लिए सीता जी का डोला जनक पार्क पहुंचेगा।
  • 18 सितंबर: सुबह 10 बजे महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में प्रभु राम की बारात का स्वागत, दोपहर 1 बजे तुलसी-शालिग्राम विवाह और शाम 6 बजे राम बारात जनक मंच के लिए रवाना होगी।
  • 19 सितंबर: दोपहर 12 बजे अग्रवन में बड़हार की दावत और शाम 5 बजे राम की शोभायात्रा जनक मंच पहुंचेगी।
  • 20 सितंबर: शाम 5 बजे शोभायात्रा और रात 9 बजे सीता जी की विदाई।
  • 21 सितंबर: शाम 6 बजे सम्मान समारोह और रात 10 बजे खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं, जिसमें गौरव पोद्दार को सर्वव्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। इस दौरान राजा जनक राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल और अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights