आगरा-मथुरा समेत 21 जिलों में लगेंगे 350 नए EV चार्जिंग स्टेशन, पेट्रोलियम कंपनियों ने डीवीवीएनएल से मांगा कनेक्शन


आगरा। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। आगरा और मथुरा समेत दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) के अधिकार क्षेत्र वाले 21 जिलों में 350 नए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों ने डीवीवीएनएल से संपर्क साधा है और मौजूदा पेट्रोल पंपों पर ही चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन दिए हैं।


एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर बनेगा स्टेशनों का जाल

केंद्र सरकार की पहल के तहत इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों ने ई-वाहनों की सबसे बड़ी समस्या, यानी चार्जिंग, को दूर करने के लिए यह योजना शुरू की है। ये स्टेशन एक्सप्रेस-वे, नेशनल और स्टेट हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर बनाए जाएंगे। डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने बताया कि इन आवेदनों को प्राथमिकता दी जा रही है और दो अधिशासी अभियंताओं को समय पर कनेक्शन जारी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता तकनीकी प्रभात सिंह ने जानकारी दी कि अब तक 50 चार्जिंग स्टेशनों के लिए कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, और बाकी की प्रक्रिया भी तेजी से पूरी की जा रही है।

कहां कितने ईवी चार्जिंग स्टेशन के आवेदन?

इन 21 जिलों में चार्जिंग स्टेशनों के लिए आए आवेदन इस प्रकार हैं:

  • आगरा – 28
  • कानपुर – 30
  • अलीगढ़- 27
  • झांसी – 36
  • कानपुर देहात – 34
  • फिरोजाबाद – 15
  • मैनपुरी- 6
  • मथुरा – 18
  • एटा – 11
  • हाथरस – 15
  • कासगंज- 4
  • बांदा – 7
  • चित्रकूट – 6
  • हमीरपुर – 16
  • महोबा – 17
  • ललितपुर – 14
  • उरई – 28
  • औरैया – 7
  • इटावा – 17
  • फर्रुखाबाद – 3
  • कन्नौज – 8
Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights