Agra

लॉयन्स क्लब आइडियल ने राम स्वरूप इंटर कॉलेज में दीं मेज-कुर्सियां, बोले- ‘गुरु का सम्मान करें और मन लगाकर पढ़ें’

आगरा। आगरा में लॉयन्स क्लब आइडियल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के सम्मान में एक प्रेरक पहल की है। राम स्वरूप इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सर्विस मीट’ के दौरान क्लब ने शिक्षिकाओं के लिए मेज और कुर्सियां उपलब्ध कराईं, साथ ही छात्रों को शिक्षकों का सम्मान करने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।


ज्ञान देने वाले गुरु भगवान से ऊपर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉयन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-2 अजय भार्गव और अल्पना भार्गव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि ज्ञान देने वाले गुरु को भगवान से भी ऊपर का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमेशा अपने गुरु का सम्मान करें और उनका कहा मानें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया।

शिक्षिकाओं के लिए 35 मेज-कुर्सियां भेंट

क्लब के अध्यक्ष लव गोयल और संयुक्त सचिव तुषार अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि क्लब ने स्कूल की आवश्यकतानुसार शिक्षिकाओं के लिए 35 मेज और 35 कुर्सियां उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्लब भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा। यह कॉलेज 1908 में स्थापित किया गया था और यहां 2000 छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है।

कार्यक्रम का सफल संचालन कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल और सचिव अनुराग अग्रवाल ने किया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य टीएन अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मुदित अग्रवाल, मून गोयल, कपिल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, शोभिक गोयल, हर्षित अग्रवाल, अनन्त अग्रवाल, प्रतीक बंसल, और लॉयन्स क्लब आगरा अमन के पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights