आगरा के बटेश्वर में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 लोग दबे, महिला की मौत; 4 गंभीर घायल आगरा रेफर

आगरा। आगरा के थाना बाह क्षेत्र के बटेश्वर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी खोदने के दौरान मिट्टी धंसने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया है।


मिट्टी निकालने के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ला पजाया निवासी एक परिवार के पांच सदस्य शाम को मिट्टी निकालने गए थे। वे मिट्टी खोद रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और ढाय (मिट्टी का बड़ा ढेर) गिर गई, जिसमें सभी मलबे में दब गए।

इस दर्दनाक हादसे में इंद्रावती (45 वर्ष), पत्नी वासुदेव, निवासी मोहल्ला पजाया बटेश्वर की मौत हो गई। वहीं, घायलों में आरती (25), कल्याण सिंह, नव्या और अंजलि शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


तत्काल रेस्क्यू और अस्पताल रेफर

हादसे के बाद परिवारजन और ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बाह, तहसीलदार बाह और नायब तहसीलदार बाह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे बटेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


और खबरें भी हैं…

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights