आगरा। आगरा में एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह डूंगरवाला रोड पर राहगीरों ने खेत में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम ने जब जांच की तो पता चला कि शव करीब दो दिन पुराना है और उससे काफी दुर्गंध आ रही थी। पुलिस को आशंका है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर शव को खेत में फेंका है।


पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, पहचान की कोशिश जारी

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामीणों ने डूंगरवाला रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी थी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की हालत देखकर लग रहा है कि मौत दो दिन पहले हुई है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव के हुलिए से लग रहा है कि मृतक कोई भिखारी हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है और मृतक का फोटो सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights