आगरा के कलाकुंज शाखा में ब्रह्मकुमारी दीदीयों और भैय्याओं का मंगल आगमन, माउंट आबू से बीके रमेश भाई जी ने कराया अमृतवाणी रसपान
आगरा। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाहगंज स्थित चारबाग़ शाखा से ब्रह्मकुमारी दर्शन दीदी, ब्रह्मकुमारी प्रीति दीदी, ब्रह्मकुमारी गुंजन दीदी और ब्रह्मकुमार भैय्या का मंगलवार सुबह 8:00 बजे आगरा के मारुति स्टेट स्थित कलाकुंज शाखा में मंगल आगमन हुआ।
विशेष धर्मसभा का आयोजन, बीके रमेश भाई जी ने दिया प्रवचन
कलाकुंज शाखा के सदस्यों ने सभी ब्रह्मकुमारी दीदीयों और ब्रह्मकुमार भैय्या का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मंगल आगमन के बाद एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस धर्मसभा में माउंट आबू से आए बीके रमेश भाई जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने धर्मसभा में उपस्थित सभी धर्म प्रेमी आत्माओं को अपनी अमृतवाणी से ज्ञान का रसपान कराया।
इस अवसर पर सभी ब्रह्माकुमार भैय्या और ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मिलकर मुरली सुनी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
ब्रह्म भोजन का आयोजन और प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति
कार्यक्रम के समापन के बाद, प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के प्रसाद रूपी ब्रह्म भोजन का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर एनके राना, गीतम सिंह वर्मा, मुकेश वर्मा, भगवानदास, देवप्रकाश राना सहित कलाकुंज शाखा के समस्त धर्मप्रेमी बंधु और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

