आगरा में फिल्मी स्टाइल में लोडिंग ऑटो चोरी: 2 मिनट में स्टार्ट कर ले गया चोर, CCTV में कैद हुई वारदात!

आगरा। आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी में घर के बाहर खड़ा एक लोडिंग टेम्पो महज 2 मिनट के अंदर चोरी हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर फिल्मी स्टाइल में टेम्पो को स्टार्ट कर ले जाता दिख रहा है। सब्जी कारोबारी भाइयों के होश तब उड़ गए जब सुबह उन्हें टेम्पो गायब मिला।


आढ़त से सब्जी लाने के लिए खरीदा था टेम्पो

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1 निवासी रोहित और मोहित मंडी में सब्जी का काम करते हैं। उन्होंने आढ़त से रोजाना सब्जी लाने के लिए एक लोडिंग टेम्पो खरीद रखा था। कभी-कभी देर होने पर वे टेम्पो को खंदौली रोड पर एक परिचित की दुकान पर खड़ा कर देते थे।

शुक्रवार रात को भी उन्होंने टेम्पो को घर के बाहर ही खड़ा किया था। शनिवार तड़के करीब 4 बजे, गले में गमछा डाले एक संदिग्ध व्यक्ति टेम्पो के आसपास घूमता दिखाई दिया। थोड़ी देर इधर-उधर देखने के बाद, वह शख्स महज 2 मिनट के अंदर लोडिंग टेम्पो को चालू करके ले गया।


पीड़ित भाई की शिकायत, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी

पीड़ित रोहित ने बताया कि टेम्पो उनके भाई मोहित के नाम पर खरीदा गया था और दोनों भाई इसका इस्तेमाल आढ़त से सब्जी खरीदने में करते थे। इस चोरी से उनका काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। क्या पुलिस इस ‘2 मिनट वाले चोर’ को जल्द पकड़ पाएगी?

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights