आगरा में छात्रा ने पड़ोसी की दहशत से की खुदकुशी: शारीरिक संबंध का दबाव बना रहा था आरोपी, परिजन ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

आगरा। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक 11वीं की छात्रा ने पड़ोसी युवक की छेड़खानी से परेशान होकर जान दे दी। वह पड़ोसी की दहशत में घुट-घुट कर जी रही थी और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दबाव डाला जा रहा था। इस घटना के बाद परिजन आक्रोशित हैं और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।


स्कूल जाते वक्त कार में बैठाया, शारीरिक संबंध का दबाव

यह दर्दनाक घटना बुधवार की है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि छात्रा अपनी बड़ी बहन के घर में रह रही थी। पड़ोस में रहने वाला शैलेंद्र यादव उसे स्कूल आते-जाते परेशान करता था। जब बड़ी बहन घर पर नहीं होती थी, तो शैलेंद्र घर आकर छात्रा के साथ छेड़खानी करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे, छात्रा जब घर से स्कूल के लिए निकली, तो शैलेंद्र भी अपनी कार लेकर पीछे से पहुंच गया। उसने सिकंदरा चौराहे पर छात्रा को डराकर कार में बैठा लिया और एक बंद पड़े मकान में जाने के लिए दबाव बनाया। छात्रा के विरोध करने पर शैलेंद्र ने उसे लगभग 30 मिनट बाद स्कूल के बाहर छोड़ दिया।


शिक्षिका ने देखा पूरा वाकया, घर आकर छात्रा ने की खुदकुशी

इस पूरी घटना को स्कूल की एक शिक्षिका ने देख लिया था। उन्होंने तुरंत छात्रा के जीजा को फोन कर इसकी जानकारी दी। सुबह 11 बजे बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को स्कूल से घर लेकर आ गई। घर आकर छात्रा ने बड़ी बहन को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके कुछ देर बाद, दोपहर करीब 12 बजे, जब बड़ी बहन अपने बच्चों को स्कूल लेने गई, तो पीछे से छात्रा ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द किया। लेकिन परिजन ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। वे आरोपी शैलेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर तुरंत उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

थाना प्रभारी का कहना है कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights