आगरा। आगरा में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाह ब्रांच में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां बैंक के ही डिप्टी मैनेजर (कैश) और एक संविदाकर्मी ने मिलकर दो खातों से फर्जी तरीके से ₹27.43 लाख निकाल लिए। जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं।


मृतक की फर्जी ई-KYC कर निकाले लाखों रुपये

यह पूरा मामला तब सामने आया जब बाह थाना अंतर्गत शाहपुर गुर्जर के मृतक लोटन सिंह की पत्नी प्रेमलता ने शिकायत की कि उनके पति के खाते से फर्जी तरीके से ₹15.19 लाख निकाल लिए गए हैं। SBI बाह शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील खत्री ने 12 जून को डीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास से इस संबंध में शिकायत की थी।


दूसरे खाते से भी ₹12.24 लाख का ‘खेल’

जांच के दौरान, बैंक स्टेटमेंट खंगालने पर पता चला कि सिर्फ लोटन सिंह के खाते से ही नहीं, बल्कि गढ़िया गांव के पराग सिंह के खाते से भी ₹12.24 लाख फर्जी तरीके से निकाले गए हैं। इस तरह, कुल ₹27.43 लाख की अवैध निकासी हुई है।

मुख्य प्रबंधक ने बताया कि प्रथम दृष्टया शाखा में कार्यरत संविदाकर्मी रवि कुमार (मिड़कौली गांव निवासी) का हाथ सामने आया है। इस पर डीसीपी ने एसीपी बाह रामप्रवेश गुप्ता को दोनों खातों की गहन जांच करने के आदेश दिए। एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर, संविदाकर्मी रवि कुमार और बैंक के कैश डिप्टी मैनेजर निखिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights