आगरा में शातिर ठग का नया ‘खेल’: ATM में डाला फेवीक्विक, चिपके कार्ड! CCTV में कैद हुआ आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

आगरा। आगरा में शातिर ठगों ने एटीएम से ठगी का एक नया तरीका ईजाद किया है। यहां एटीएम मशीन में कार्ड डालने वाली जगह पर फेवीक्विक डालकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने अलग-अलग स्थानों पर दो एटीएम मशीनों को निशाना बनाया, जिससे रुपये निकालने आए लोगों के कार्ड चिपक गए। आरोपी दोनों ही एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। एटीएम संचालक की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है।


काली टोपी वाले युवक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

यह घटना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई पर दाऊजी मिष्ठान भंडार के पास स्थित हिताची कंपनी के एटीएम पर हुई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काली टोपी और काले कपड़े पहने एक युवक एटीएम में आता है। वह पहले अपनी पैंट की जेब से एटीएम कार्ड निकालकर मशीन में लगाता है और उसे अंदर-बाहर करता है। कुछ सेकंड बाद उसके दाएं हाथ में फेवीक्विक की बोतल नजर आती है, जिसे वह कार्ड डालने वाली जगह पर डाल देता है।

फेवीक्विक डालने के बाद वह अपने एटीएम कार्ड से कुछ चेक करता है और फिर वहां से चला जाता है। कुछ देर बाद, एक अन्य व्यक्ति रुपये निकालने के लिए मशीन पर आता है। जैसे ही वह अपना कार्ड डालता है, उसका एटीएम कार्ड मशीन में चिपक जाता है। किसी तरह अपना एटीएम कार्ड निकालने के बाद पीड़ित ने मशीन संचालक प्रशांत कुमार को पूरी घटना के बारे में बताया।


दूसरे ATM को भी बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के दो दिन बाद, वही युवक ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेडी बगिया पर स्थित एक अन्य एटीएम पर पहुंचता है और बिल्कुल उसी तरह से कार्ड डालने की जगह पर फेवीक्विक डाल देता है।

एटीएम कंपनी की ओर से दोनों ही मामलों में थाने में तहरीर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है और इस नई तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए सतर्क हो गई है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे एटीएम का इस्तेमाल करते समय मशीन को ध्यान से देखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करें।

admin

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights