आगरा में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, देखिए तस्वीरें


आगरा। शुक्रवार की दोपहर आगरा में हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुई बारिश लगातार दो घंटे तक जारी रही, जिससे शहर के कई पॉश इलाकों और बाजारों में 2-2 फीट तक जलभराव हो गया।

इस जोरदार बारिश का असर ऐसा था कि सड़कों पर गाड़ियाँ और बाइकें लगभग डूब गईं। दिन में भी इतना अंधेरा छा गया था कि ऐसा लग रहा था मानो शाम के 6 बज रहे हों।


बाजारों और सड़कों पर जलभराव

भारी बारिश के कारण राजामंडी बाजार पूरी तरह से पानी से भर गया। दुकानों के अंदर पानी घुस जाने से व्यापारियों को अपना सामान समेटना पड़ा। इसके अलावा, शास्त्रीपुरम, खेरिया मोड़, अलबतिया रोड, ट्रांसयमुना कॉलोनी, एमजी रोड और मॉल रोड जैसे प्रमुख इलाकों में भी भारी जलभराव देखने को मिला। स्ट्रैची ब्रिज के नीचे तो कई फीट पानी जमा हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।


सितंबर में बदला मौसम का मिजाज

आगरा में सितंबर की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 4 सितंबर के बीच शहर में 12% बारिश हो चुकी है। जबकि, 1 जून से 31 अगस्त तक सिर्फ 26% बारिश हुई थी।

मौसम का हाल:

  • जून: 191% (177.5 एमएम)
  • जुलाई: 62% (1 जून से 31 जुलाई तक 389 एमएम)
  • अगस्त: 26% (1 जून से 31 अगस्त तक 549.2 एमएम)
  • सितंबर: 38% (1 जून से 4 सितंबर तक 626.7 एमएम)

आगे क्या?

मौसम विभाग ने 5 सितंबर को भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि 6 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। 7 सितंबर से मौसम के साफ होने का अनुमान है। इस बीच, बारिश के कारण पीपल मंडी में एक पुराना और बंद पड़ा मकान गिर गया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि वह खाली था।

देखिए तस्वीरें:-

शुक्रवार दोपहर को आगरा में काफी तेज बारिश हुई।
बारिश के बाद स्ट्रैची ब्रिज के नीचे कई फीट पानी भर गया है।
सड़कों के बीच बना डिवाइडर भी डूबा।
पीपल मंडी में बारिश के दौरान एक बंद मकान गिर गया। ये मकान सालों से बंद था। इसमें कोई नहीं रह रहा था।
राजामंडी बाजार की मुख्य सड़क पर भरा पानी।
जलभराव के चलते दुकानदारों को फर्श पर रखा सामान समेटना पड़ा।
अलबतिया रोड पर हुआ जलभराव।
शास्त्रीपुरम में 2-2 फीट तक भरा पानी।
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights