आगरा। जैन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व क्षमावाणी रविवार को आगरा में पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। शहर में दो अलग-अलग जैन समितियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह का आयोजन किया।
आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का कार्यक्रम
वाटर वर्क्स क्रॉसिंग स्थित अग्रवन में आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का क्षमावाणी मिलन समारोह सानंद संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर कमला नगर, नाई की मंडी, मोती कटरा, बेलनगंज और जयपुर हाउस शैली की महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें भक्ति नृत्य और जैन परंपराओं की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से पधारे उमराव मल सांघी का स्वागत-सम्मान किया गया। इसके साथ ही, समिति ने दाम्पत्य जीवन के 50 वर्ष पूरे करने वाले युगलों, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और त्यागी वृत्तियों का प्रतीक चिन्ह और माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। मंत्री पंकज जैन ने बताया कि आयोजन में म्यूजिक तंबोला गेम भी रखा गया, जिसने सभी को रोमांचित कर दिया। जयपुर हाउस शैली की ओर से वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष निर्मल मोठया, पंकज जैन, नरेंद्र गोधा, संदीप पाटनी, दिलीप बड़जात्या, सुरेंद्र बैनाड़ा, सुनील गोधा, अंकुर बैनाड़ा, रोहित बड़जात्या, अनिल सोनी, राजेन्द्र जैन, अनिमेष गोधा, पन्नालाल बैनाड़ा, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम कासलीवाल, शशि सेठी, उर्मिला मोठया, सुरभि पाटनी, प्रिया भूंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल समाज का कार्यक्रम
श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल समाज आगरा द्वारा क्षमावाणी महापर्व 21 सितंबर को एम.डी. जैन परिसर, हरीपर्वत पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रातः 8:30 बजे जैन ध्वज फहराया गया, जिसके बाद वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की संगीत भक्ति के साथ अष्ट द्रव्य से पूजन और आरती विधानाचार्य आशीष जैन के सानिध्य में संपन्न हुई।
श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल जनकल्याणकारी समिति द्वारा 48 मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतिभाओं, वरिष्ठजनों और त्यागीव्रतियों का सम्मान किया गया। महिला समाज की सदस्याओं ने तिलक लगाकर सम्मान किया और धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महामंत्री सुनील जैन और समिति के महामंत्री मुकेशचंद्र जैन ने विगत वर्ष की प्रगति रिपोर्ट पेश की। समाज के अध्यक्ष अवनि जैन ने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिनंदन किया और विगत वर्ष में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी।
कार्यक्रम में संरक्षक नीरज जैन (सीएमडी, जिनवाणी चैनल), गौरवाध्यक्ष सुशील जैन, मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि रमेशचंद्र जैन, स्वागताध्यक्ष संजीव जैन, सम्मान प्रतीक प्रदाता कमल जैन, उपहार प्रदाता रवि जैन और स्वागत समिति के सदस्यों आनंद जैन, प्रदीप कुमार जैन, सुनील जैन (आवास विकास), सर्वेश जैन, एडवोकेट सुनील जैन, शांत जैन, सुधीर जैन, अनुज जैन, अजय जैन, प्रवक्ता सुधीर जैन, डॉ. अतुल जैन और अमित जैन ने सहभागिता की।
आचार्य श्री विमल सागर जी की महामुनिराज की पूजन के पुण्यार्जक विवेक जैन, विजय जैन, प्रवक्ता सुशील जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, तरुण प्रकाश जैन, राकेश जैन, अभिषेक जैन, सुकांत जैन, सुकेश जैन, प्रवीण जैन (ब्रज विहार), पवन जैन, सुमन जैन, प्रवीण जैन (सुभाष नगर), सिद्धसरन जैन, सत्येंद्र जैन, मुकुल जैन, अर्चित जैन, अखिलेश जैन, विकास जैन, संजीव जैन (अरुण केमिस्ट) और अंकित जैन रहे।
प्रतिभा सम्मान पाने वालों में सार्वजनिक उद्यम ब्यूरो, उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त निदेशक शुभम जैन, पीसीएस अधिकारी यशि जैन और भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरिंजय जैन शामिल रहे। मंदिर व्यवस्था संभालने के लिए आदेश जैन और ब्रजेश जैन को सम्मानित किया गया।
सभा को मंचासीन व्यक्तियों के अतिरिक्त एबी जैन ने भी संबोधित किया। भोजन व्यवस्था सुनील जैन काका ने संभाली। धन्यवाद ज्ञापन समिति के कार्याध्यक्ष कमल कुमार जैन ने किया और सभा का संचालन प्रवक्ता सुशील जैन तथा उपासना जैन द्वारा किया गया।

































































































