आगरा में आफत बनी बारिश: सपा सांसद रामजीलाल सुमन का धरना भीगा

आगरा। आगरा में सोमवार को हुई तेज बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया, जिसका असर राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन केंद्र सरकार के खिलाफ गांधी स्मारक पर धरना देने पहुंचे थे, लेकिन तेज बारिश के चलते उन्हें अपने समर्थकों के साथ खुले में बैठने के बजाय गांधी स्मारक के हॉल में धरना देना पड़ा।

सांसद और उनके करीब 250 समर्थक एक पोस्टर में वीर सावरकर की तस्वीर को महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह से ऊपर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

रामजीलाल सुमन ने आरोप लगाया कि पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी पोस्टर में महात्मा गांधी से ऊपर किसी का फोटो लगाना “मानसिक विकृति” को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार आरएसएस (RSS) की तानाशाही नीतियों पर चल रही है।

सांसद ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में 193 विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन सिर्फ 2 पर ही दोष सिद्ध हो पाया। उन्होंने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि सरकार इन एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ करती है।


Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights