आगरा में गोवंश के शक पर दो जगह हंगामा: कैंटर में तोड़फोड़, मांस मिलने पर बवाल; पुलिस ने दी सफाई

आगरा। सोमवार रात आगरा में दो अलग-अलग घटनाओं में गोवंश का मांस और हड्डियां होने की आशंका को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हिंदूवादी संगठनों ने रामबाग और पंचकुइयां चौराहे पर बवाल किया, जिससे अफरातफरी मच गई और सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच के बाद स्थिति साफ की और बताया कि हंगामा बेबुनियाद था।

रामबाग पर कैंटर में हड्डियां मिलने पर बवाल

रामबाग फ्लाईओवर कट पर हिंदूवादियों ने गोमांस के शक में जानवरों की हड्डियों से भरे एक कैंटर को रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने कैंटर में तोड़फोड़ की और उसके चालक दानिश के साथ मारपीट भी की। उनका आरोप था कि कैंटर में गाय की हड्डियां हैं। चालक और उसके साथी जान बचाने के लिए भागकर पुलिस चौकी पहुंचे।

चालक दानिश ने बताया कि वह भरतपुर नगर निगम द्वारा नीलाम की गई मृत जानवरों की हड्डियां सहारनपुर ले जा रहा था और उसके पास इसके वैध कागजात भी थे। एसीपी छत्ता पीयूषकांत राय ने भी जांच के बाद बताया कि कैंटर में मृत जानवरों की हड्डियां थीं, जिन्हें वैध कागजात के साथ ले जाया जा रहा था।

पचकुइयां चौराहे पर बोरे में मांस मिलने पर हंगामा हुआ

पंचकुइयां पर बोरे में मांस मिलने पर हंगामा

वहीं, दूसरी घटना पंचकुइयां चौराहे के पास हुई। जीआईसी मैदान पेट्रोल पंप के पास एक कट्टे में मांस भरा हुआ मिला, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बोरे में गाय का मांस है।

सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कट्टे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एडिशनल कमिश्नर रामबदन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कट्टे में किसी जानवर के बच्चे का मांस लग रहा है। मांस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।


Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights