आगरा में मजदूर ने पेड़ से लटककर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में पंचायत सचिव पर लगाए गंभीर आरोप


आगरा। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खड़वाई गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिहाड़ी मजदूर पप्पू का शव घर से 300 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या से पहले पप्पू ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने गांव की पंचायत सचिव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पप्पू की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया और पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। परिजनों का आरोप है कि पंचायत सचिव ने पप्पू को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी, जिसके डर से उसने यह कदम उठाया।

जन्म प्रमाण पत्र को लेकर शुरू हुआ था विवाद

मृतक की पत्नी और परिजनों ने बताया कि पप्पू ने अपने 4 साल के बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन पंचायत सचिव रश्मि राठौर महीनों से उसका काम नहीं कर रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद सचिव ने पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी।

परिजनों के अनुसार, पंचायत सचिव की शिकायत पर सिकंदरा थाने के दरोगा लगातार पप्पू को फोन करके परेशान कर रहे थे और जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। इन धमकियों से परेशान होकर पप्पू ने यह कदम उठाया।

सुसाइड वीडियो में बयां किया दर्द

मृतक के मोबाइल से बरामद वीडियो में पप्पू का दर्द साफ झलक रहा है। वीडियो में वह कह रहा है, “मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं… अब मुझे जान देनी पड़ेगी… मुझे फंसाया गया है… सरकारी आदमी है, केस लग गया तो मेरे बच्चे परेशान हो जाएंगे…” उसने यह भी कहा कि वह डर के कारण दर-दर भटक रहा था।

पुलिस ने पप्पू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और पंचायत सचिव रश्मि राठौर पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। गांव वालों का कहना है कि पंचायत सचिव की कार्यशैली को लेकर पहले भी कई शिकायतें उठ चुकी हैं। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights