आगरा में हाइपरटेंशन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस, हर चौथा-पांचवां शहरी है इस बीमारी से ग्रस्त


आगरा। हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर को लेकर बढ़ती लापरवाही एक गंभीर समस्या बन गई है। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, हर चौथा-पांचवां शहरी और हर पांचवां-छठवां ग्रामीण इस बीमारी से पीड़ित है। इसी कारण हृदय, किडनी और ब्रेन फेलियर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस गंभीर समस्या पर मंथन और जागरूकता बढ़ाने के लिए, ताजनगरी में पहली बार रिसर्च सोसायटी फॉर द स्टडी ऑफ हाइपरटेंशन इन इंडिया (आरएसएसएचआई) ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

फतेहाबाद रोड स्थित होटल डबल ट्री बाय हिल्टन में शुक्रवार को शुरू हुई इस कॉन्फ्रेंस का थीम “Reflect, Renew, Radiate” था।

देशभर से 250 से ज्यादा चिकित्सक हुए शामिल

तीन दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, और दक्षिण भारत सहित देशभर से 250 से अधिक चिकित्सक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सक पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. डीके हाजरा, प्रोफेसर डॉ. बीके जैन, प्रोफेसर डॉ. एएस सचान, प्रोफेसर डॉ. एमएम सिंह, प्रोफेसर डॉ. टीपी सिंह, चेयरमैन डॉ. सीआर रावत, और सचिव डॉ. रजत रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।

विशेषज्ञों ने साझा किए शोध पत्र

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन, विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार और शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें डॉ. मौहम्मद जावेद (एपिडमाईलॉजी), डॉ. राहुल वर्मा (ब्लड सुगर मेजरमेंट), डॉ. अमित कांत (एम्बुलैरेटरी एंड होम ब्लड प्रेशर मानिटरिंग), डॉ. अभिनव पंड़ित (अल्ट्रासाउड), डॉ. राहुल निझारा (रेनल वस्कुलर डोपलर), डॉ. रजत रावत (ईकोकार्डियोलॉजी), डॉ. वरुण गुप्ता (ईश गाइडलाइन), और डॉ. सुनील बंसल (रीसेंट गाइडलाइन) शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ (हाइपरटेंशन इन ओल्ड पेशंट), डॉ. अनुभव कपूर (पुलमोंन्टरी अरटेरियल हाइपरटेंशन), डॉ. राजीव किशोर (वाइट कोट/मास्कड हाइपरटेंशन), और डॉ. राहुल गर्ग (आर्थो हाइपोटेंशन) ने भी अपने विचार रखे।

40 प्रतिशत भारतीय हैं हाइपरटेंशन से पीड़ित

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि भारत में लगभग 40 प्रतिशत लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। यह रोग हृदय, किडनी और मस्तिष्क सहित कई घातक बीमारियों का कारण बनता है। सोसाइटी के सचिव डॉ. रजत रावत ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस 21 सितंबर तक चलेगी और इसमें हाइपरटेंशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक

कॉन्फ्रेंस में डॉ. सुनील बंसल, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. राहुल निझारा, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. केके बसंतानी, डॉ. करन रावत, डॉ. विनीत गर्ग, डॉ. प्रवेग गोयल, डॉ. कैरवि भारद्वाज, डॉ. वरुण शर्मा, डॉ. अनुश्री रावत, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. शुभम जैन, डॉ. राहुल गर्ग, डॉ. अभिनव पंडित, डॉ. दीपक बंसल समेत कई अन्य विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights