Agra में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को आगरा का नूरी दरवाजा देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। पंजाबी विरासत संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में “इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, शहीद भगत सिंह अमर रहें” जैसे नारे लगाए गए।

यह आयोजन 28 सितंबर को नूरी दरवाजा स्थित भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर हुआ। इस दौरान प्राचीन पेठा के राजेश अग्रवाल की दुकान से एक मार्च निकाला गया, जो प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। सरस्वती विद्या मंदिर सुभाष पार्क के 30 बच्चों के बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाईं, जबकि होली लाइट स्कूल के बच्चों ने रवि नारंग के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में जोश भर दिया।

प्रतिमा स्थल पर मौजूद लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पंजाबी विरासत के महामंत्री बंटी ग्रोवर ने कहा कि यह आगरा के लिए गर्व की बात है कि भगत सिंह 1929 में करीब तीन महीने तक नूरी दरवाजा स्थित एक मकान में रहे थे और वहीं से कई क्रांतिकारी योजनाएं बनाई थीं।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, संयोजक विनोद साहनी, मंत्री रवि नारंग, मीडिया प्रभारी सुनंदा अरोड़ा, सोशल मीडिया इंचार्ज मोनिका सचदेवा, डॉ. कृष्ण गोपाल कपूर, यशपाल गोगिया, राणा रंजीत सिंह, राज सेठ कपूर, राजकुमार घई, कैलाश खन्ना, और पेठा कुटीर उद्योग संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights