आगरा में पदम प्राइड अपार्टमेंट के बिल्डर ने बेचे सील किए गए फ्लैट, आवास विकास ने कराई FIR


आगरा। आगरा के सेक्टर-16 बी स्थित पदम प्राइड अपार्टमेंट में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बिल्डर अंकुर जैन ने आवास विकास परिषद द्वारा सील किए गए तीन फ्लैट्स की सील तोड़कर उन्हें अवैध रूप से बेच दिया। गुरुवार को आवास विकास परिषद की टीम की छापेमारी में इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, जिसके बाद बिल्डर और खरीदारों के खिलाफ सिकंदरा थाने में तहरीर दी गई है।

आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता सूरज पाल ने इस मामले में बिल्डर अंकुर जैन और तीनों फ्लैट्स के खरीदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिन लोगों पर आरोप है, उनमें फ्लैट संख्या F/901 में रह रहे देवाशीष, H/403 में पंकज शर्मा, और EG/01 में रोहित अग्रवाल शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

सूर्य नगर निवासी मैसर्स रिद्धि-सिद्धि बिल्डवैल के मालिक अंकुर जैन ने सेक्टर-16 बी में पदम प्राइड अपार्टमेंट फेज-2 का निर्माण किया था। कुछ समय पहले, आवास विकास परिषद ने अनियमितताओं के चलते अपार्टमेंट के कुछ फ्लैटों को सील कर दिया था।

अधिकारियों को शिकायत मिली कि सील किए गए तीन फ्लैट्स की सील तोड़कर उन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस पर परिषद के प्रवर्तन प्रभारी कर्नल जीएम खान और अधिशासी अभियंता सूरज पाल सिंह ने टीम के साथ अपार्टमेंट में छापा मारा और पाया कि फ्लैट्स की सील टूटी हुई थी।

परिषद ने इन फ्लैट्स पर दोबारा नोटिस चस्पा कर दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर अंकुर जैन के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। चूंकि बिना पूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) के फ्लैट्स बेचना अवैध है, इसलिए अब बिल्डर के साथ-साथ खरीदारों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights