Agra Pride: दीप्ति शर्मा का भव्य सम्मान; 5 लाख का चेक, ‘दबंग’ अंदाज में स्वागत

agra pride

Agra Pride आगरा में माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विश्व विजेता क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को ‘दबंग’ अंदाज में सम्मानित किया। उन्हें 5 लाख का चेक भेंट किया गया। मंत्री एसपी सिंह बघेल और मेयर की मौजूदगी में दीप्ति ने कहा- “आगरा की बेटी होना गर्व की बात है।” View this post on Instagram A post shared by Today Express (@todayexpressagra) आगरा। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर और आगरा की शान दीप्ति शर्मा का गुरुवार को दयालबाग स्थित मित्तल मिशन में ‘दबंग एंड ओनली वन’ अंदाज में भव्य सम्मान किया गया। माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट (अतुल ग्रुप) द्वारा आयोजित इस समारोह में शहरवासियों ने अपनी लाड़ली बेटी पर फूलों की बारिश कर दी। 5 लाख का चेक और भव्य स्वागत रैपिड राउंड में संघर्ष की दास्तां समारोह में एक दिलचस्प रैपिड राउंड भी हुआ, जिसमें आशु मित्तल के सवालों का जवाब देते हुए दीप्ति ने अपने संघर्ष के दिन याद किए। अतिथियों के बोल दिग्गजों की उपस्थिति कार्यक्रम की शुरुआत दीप्ति शर्मा द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, डीआईजी शैलेश पांडे, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, पूरन डावर, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, जितेंद्र चौहान सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीप्ति के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों की लंबी कतार लगी रही।

Agra News Today: अप्सा फिएस्टा 2025 का भव्य आगाज, 10,000 से अधिक छात्र ले रहे भाग

agra news today

Agra News Today आगरा में अप्सा (APSA) के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक फिएस्टा 2025 का शानदार शुभारंभ 3 अक्टूबर को कर्नल ब्राइटलेंड पब्लिक स्कूल में हुआ। उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों और ड्रॉइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता ने माहौल को जीवंत बना दिया। आगरा का सबसे बड़ा वार्षिक सांस्कृतिक और शैक्षणिक उत्सव अप्सा फिएस्टा 2025 पूरे जोश और उल्लास के साथ शुरू हो चुका है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर डॉक्टर सुशील गुप्ता, डॉक्टर गिरधर शर्मा, डॉक्टर जीएस नाना, त्रिलोक सिंह राणा, कर्नल अपूर्व त्यागी, दीपिका त्यागी और रूबीना खानम ने दीप प्रज्वलित कर फिएस्टा का शुभारंभ किया। छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ कर्नल ब्राइटलेंड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पारंपरिक नृत्य, नाटक और गीतों ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत ड्रॉइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता से फिएस्टा की औपचारिक शुरुआत हुई। इसमें कनिष्ठ, उप-कनिष्ठ, वरिष्ठ और उप-वरिष्ठ वर्गों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. आभा, डॉ. रेखा कक्कड़, श्री देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शार्दुल मिश्रा और श्रीमती ललिता कुंजरु शामिल रहे। मुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि –“विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल पढ़ाई से नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और खेल-कूद से भी होता है। हर छात्र को संघर्ष करते हुए समाज सुधार और आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।” उन्होंने अप्सा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन में 10,000 से अधिक बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास को मजबूती देगा। अप्सा अध्यक्ष का वक्तव्य अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि इस फिएस्टा के अंतर्गत 47 विद्यालयों में 3 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 33 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं की 83 कैटेगरी होंगी, जिनमें कुल 1931 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव छात्रों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करता है और उनके सपनों को नई उड़ान देता है। समापन समारोह अप्सा फिएस्टा का ग्रैंड फिनाले 17 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और भव्य समापन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। गणमान्य लोगों की मौजूदगी इस अवसर पर अप्सा पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. जीएस राणा, डॉ. गिरधर शर्मा, श्री त्रिलोक राणा, श्री राजेन्द्र सचदेवा, श्री मनीष गुप्ता, श्री प्रवीण बंसल, श्री रवि नारंग, श्री युवराज सिंह नाना और कर्नल ब्राइटलेंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रूबीना खानम शामिल रहे। आगरा: 10,000 छात्रों के लिए ‘अप्सा फिएस्टा 2025’ का पोस्टर विमोचन, व्यक्तित्व विकास का महाकुंभ

VIP पास की भेंट चढ़ा जनकपुरी महोत्सव, खाली कुर्सियों के बीच सड़क से लौटे राम भक्त

आगरा। आगरा का 68वां ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव, जो प्रभु श्री राम के स्वागत के लिए शुरू हुआ था, पहले दिन ही अव्यवस्थाओं और कथित ‘पास की राजनीति’ की भेंट चढ़ गया। जहां एक तरफ मंच के सामने वीआईपी और सामान्य पास धारकों के लिए लगाई गईं हजारों कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, वहीं दूसरी तरफ प्रभु के दर्शन को आए लाखों भक्तों को जनक महल के बाहर ही रोक दिया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की अभद्रता से भी भक्तों में भारी निराशा देखने को मिली। महोत्सव ‘दो पार्षदों’ तक सिमट कर रह गया इस साल जनकपुरी महोत्सव के भव्य आयोजन का जिम्मा आयोजक समिति के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया था। लेकिन गुरुवार को इस महोत्सव का मूल उद्देश्य कहीं गुम होता दिखा। मंच पर केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया गया, जिनके पास एंट्री पास थे, जबकि लाखों की संख्या में आम राम भक्त सड़क पर खड़े रहे। आलम यह था कि जनक महल में प्रवेश न मिलने से नाराज भक्तों ने बाहर ही शोरगुल शुरू कर दिया। इस बीच, मंच पर केवल कुछ जनप्रतिनिधि और समिति के पदाधिकारी ही मौजूद थे, जिससे ऐसा लगा मानो पूरा महोत्सव दो-चार पार्षदों तक ही सिमट कर रह गया हो। ये रहे मौजूद, पर भक्तों को नहीं मिले दर्शन शाम 9 बजे तक मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। इसके बाद, भगवान राम अपने भाईयों के साथ जनक महल पहुंचे, तो पूरा प्रांगण भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। रात 9:37 बजे, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और उनकी पत्नी मधु बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक विजय शिवहरे और जीएस धर्मेश, जनकपुरी समिति के अध्यक्ष महीला अग्रवाल, राजा दशरथ, माता कौशल्या, राजा जनक और माता सुनयना ने भगवान राम और माता सीता की आरती की। आरती के बाद सभी ने जनकपुरी में आए लोगों को संबोधित किया। हालांकि, इन बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों के मौजूद होने के बावजूद, उन आम भक्तों को प्रवेश नहीं मिला, जो दूर-दराज से प्रभु के दर्शन करने आए थे। बाहर खड़े भक्तों का कहना था कि भगवान राम केवल पास धारकों के नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज के हैं। जब असली भक्त बाहर खड़े रहे और जिन्हें पास मिला वे आए नहीं, तो यह महोत्सव का अपमान है।

आगरा में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आगाज, 20 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

आगरा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन यानी 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इसी अवसर पर आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ के पोस्टर का अनावरण किया। यह आयोजन केंद्र सरकार के खेल विभाग के दिशानिर्देशों पर पूरे देश में हो रहा है। अगले साल दिसंबर तक चलेगा महोत्सव सांसद एसपी सिंह बघेल ने बताया कि ‘सांसद खेल महोत्सव’ की प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी आज, 29 अगस्त से 20 सितंबर तक सांसद खेल महोत्सव की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह आयोजन आगरा और फतेहपुर सीकरी, दोनों लोकसभा क्षेत्रों में होगा। हर वर्ग के लिए होंगे खेल सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि पहले भी आगरा और फतेहपुर सीकरी में सांसद खेल आयोजन हुए हैं, जिनमें हजारों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस बार खेल महाकुंभ में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति इस खेल प्रतियोगिता में भाग ले सके। प्रतियोगिता में पांच पारंपरिक खेलों के अलावा कई अन्य खेल भी शामिल हैं, जिनमें लंबी और छोटी दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, गिल्ली डंडा, क्रिकेट, रस्साकशी, लेमन स्पून रेस और सैक रेस प्रमुख हैं।

Verified by MonsterInsights