आगरा में ATM से ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, 5 गिरफ्तार

आगरा। आगरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ATM मशीनों में हेराफेरी कर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ATM में प्लास्टिक की पट्टी लगाकर ग्राहकों के पैसे फंसा लेते थे। मुखबिर की सूचना पर, थाना कमला नगर की पुलिस टीम ने जनक पार्क के पास से इन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से ₹12,110 नकद, 4 मोबाइल फोन, एक तमंचा, 6 ATM कार्ड और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। ऐसे करते थे ठगी पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने अपना तरीका बताया। वे ATM मशीन के कैश डिस्पेंसर में एक खास तरह की प्लास्टिक की पट्टी लगा देते थे। जब कोई ग्राहक पैसे निकालने आता, तो मशीन से पैसे बाहर नहीं आते, बल्कि उस पट्टी में फंस जाते थे। ग्राहक यह सोचकर चला जाता था कि पैसे नहीं निकले, और बाद में ये आरोपी वापस आकर फंसे हुए पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने आगरा के अलावा कई अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। प्रतापगढ़ और कासगंज से जुड़े हैं आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक अर्टिगा कार भी बरामद की है। पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

आगरा में छात्रा से फोन छीनने वाले दो बदमाश 3 घंटे में गिरफ्तार, 5 फोन बरामद

आगरा। आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में गुरुवार रात मोबाइल छीनने की एक वारदात हुई। दृष्टि लाइब्रेरी के पास फोन पर बात करते हुए जा रही एक छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए शिकायत के 3 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से छात्रा का फोन और चार अन्य छीने गए मोबाइल भी बरामद किए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। मथुरा की रहने वाली छात्रा वीनेश उपाध्याय दृष्टि लाइब्रेरी के पास सड़क पर फोन पर बात करते हुए जा रही थी। तभी पीछे से अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने एक झटके में उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। जब तक छात्रा कुछ समझ पाती, वे आंखों से ओझल हो चुके थे। छात्रा ने तुरंत न्यू आगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाशों की पहचान हो गई। डिवीजन चौकी प्रभारी एसआई सोनू कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम हर्ष राय और दूसरे ने लक्की उर्फ काले बताया। हर्ष राय ने खुलासा किया कि वह पहले भी जेल जा चुका है और उस पर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों ने छात्रा से छीने गए फोन के अलावा तीन फोन हरीपर्वत क्षेत्र से और एक दिल्ली से भी छीना था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, शराबियों को टोकना पड़ा भारी; 5 गिरफ्तार, 2 फरार

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा इलाके में बुधवार रात एक दुकानदार को शराबियों को टोकना इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। शराब पी रहे कुछ आरोपियों ने दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं। शराबियों को टोकना बना जानलेवा किशोरपुरा पुलिया के पास रहने वाले अशोक कुशवाहा इलाके में कोल्डड्रिंक और जनरल सामान की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान के पीछे खाली जगह में अक्सर नशेबाजों का जमावड़ा लगता था। बुधवार रात करीब 9 बजे, उनके पड़ोसी अनिल, देशदीपक, सदाशिव, हरीओम और एक अन्य व्यक्ति वहां शराब पी रहे थे। जब अशोक कुशवाहा ने इन शराबियों को टोका तो पहले हल्का विवाद हुआ और आरोपी वहां से चले गए। लेकिन, थोड़ी देर बाद सभी आरोपी फिर लौटे और दुकान के अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। अशोक ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर बुरी तरह हमला कर दिया। इसी दौरान, एक आरोपी ने डंडे से अशोक के सिर पर वार किया। बेटों से भी मारपीट, अस्पताल में हुई मौत सिर पर डंडा लगते ही अशोक सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग और परिवारजन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे। उनके बेटे पवन और छोटू भी पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और फिर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अशोक को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, बाकी की तलाश जारी पुलिस ने अब तक अनिल, देशदीपक, सदाशिव, हरीओम और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अशोक के बेटे का कहना है कि दो हमलावर अब भी फरार हैं। पुलिस उनका भी सुराग लगाने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद किशोरपुरा इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि पहले भी दुकान के पीछे शराबियों की शिकायत की गई थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब एक निर्दोष दुकानदार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

Verified by MonsterInsights