शराबी पति की पिटाई से पत्नी और भाभी घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती


आगरा। आगरा के बाह थाना क्षेत्र स्थित विष्णुपुरा गांव में एक पति की पिटाई से उसकी पत्नी संगीता और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पीड़िता संगीता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। संगीता के अनुसार, उनका पति अक्सर शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता है। जब पति ने आज फिर संगीता को पीटा, तो उन्हें बचाने आई उनकी भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बाह के इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights