आगरा में मजदूर ने पेड़ से लटककर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में पंचायत सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खड़वाई गांव में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिहाड़ी मजदूर पप्पू का शव घर से 300 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या से पहले पप्पू ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने गांव की पंचायत सचिव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पप्पू की मौत के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया और पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। परिजनों का आरोप है कि पंचायत सचिव ने पप्पू को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी, जिसके डर से उसने यह कदम उठाया। जन्म प्रमाण पत्र को लेकर शुरू हुआ था विवाद मृतक की पत्नी और परिजनों ने बताया कि पप्पू ने अपने 4 साल के बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन पंचायत सचिव रश्मि राठौर महीनों से उसका काम नहीं कर रही थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद सचिव ने पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी। परिजनों के अनुसार, पंचायत सचिव की शिकायत पर सिकंदरा थाने के दरोगा लगातार पप्पू को फोन करके परेशान कर रहे थे और जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। इन धमकियों से परेशान होकर पप्पू ने यह कदम उठाया। सुसाइड वीडियो में बयां किया दर्द मृतक के मोबाइल से बरामद वीडियो में पप्पू का दर्द साफ झलक रहा है। वीडियो में वह कह रहा है, “मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं… अब मुझे जान देनी पड़ेगी… मुझे फंसाया गया है… सरकारी आदमी है, केस लग गया तो मेरे बच्चे परेशान हो जाएंगे…” उसने यह भी कहा कि वह डर के कारण दर-दर भटक रहा था। पुलिस ने पप्पू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और पंचायत सचिव रश्मि राठौर पर लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। गांव वालों का कहना है कि पंचायत सचिव की कार्यशैली को लेकर पहले भी कई शिकायतें उठ चुकी हैं। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आगरा: पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, अप्राकृतिक संबंध और एसिड अटैक की कोशिश का भी जिक्र

आगरा। आगरा में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता है, और मना करने पर तेजाब से जलाने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। निकाह के बाद से ही शुरू हुआ उत्पीड़न हरीपर्वत थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 9 फरवरी 2024 को वजीरपुरा के रहने वाले कामरान से हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी से कुछ दिन पहले ही कामरान और उसके परिवार वालों ने दहेज में किया सोनेट कार की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद से ही उसके ससुर, सास और ननद उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारने लगे। पति और ससुराल वालों ने उसके मायके वालों से पैसे लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों पर भी लगाए गंभीर आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर असलम जावेद अपनी लाइसेंसी पिस्टल और दो नाली बंदूक दिखाकर डराते हैं। उन्होंने धमकाया कि अगर वह उनके हिसाब से नहीं चली और पैसे नहीं लाई तो उसका अंजाम बुरा होगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है और एक बार नहाते समय उसने उसका वीडियो बनाने की कोशिश भी की। पीड़िता ने बताया कि उसके पति के दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध हैं और वह उनसे अश्लील बातें करता है। जब वह इसका विरोध करती है, तो पति उसके साथ मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि पति उस पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। कुछ दिन पहले उसने उसे तेजाब से जलाने की कोशिश भी की। आरोपी पति ने उसे तीन तलाक भी दे दिया और धमकी दी है कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा और वकील होने के नाते उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगरा: ‘बेटी से शादी करा दो वरना मार दूंगा गोली!’ छेड़छाड़ से बाज नहीं आया सिरफिरा, तमंचे से किया हमला

आगरा। आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती ने पड़ोस के ही लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि आरोपी सागर पुत्र मनोज उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है, शादी का दबाव बनाता है, और अब तो धमकी देकर घर तक पहुंच गया है। युवती का आरोप है कि सागर ने उसके पिता को तमंचा सटाकर कहा, “तुम्हारी बेटी से शादी करना चाहता हूं नहीं तो गोली मार दूंगा।” यह घटना क्षेत्र में हड़कंप मचा रही है। छेड़छाड़, तेजाब फेंकने की कोशिश और जानलेवा धमकियां पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी सागर उसे आए दिन परेशान करता है, जबरन गाड़ी पर बैठाने की कोशिश करता है और शादी के लिए दबाव बनाता है। वह उसके साथ गाली-गलौज भी करता है। इतना ही नहीं, युवती का आरोप है कि सागर पहले भी कई बार जबरदस्ती कर चुका है और एक बार तो स्कूल जाते समय उस पर तेजाब फेंक कर हमला करने की कोशिश भी कर चुका है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी के माता-पिता भी अपने बेटे का सहयोग करते हैं, जिससे उसकी हिम्मत और बढ़ गई है। घर में घुसकर तमंचे से धमकी, पुलिस दर्ज कर रही है FIR सबसे गंभीर घटना 6 अगस्त को हुई, जब आरोपी सागर तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंच गया। उसने पीड़िता के पिता की कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा, “तुम्हारी बेटी से शादी करना चाहता हूं नहीं तो गोली मार दूंगा।” इस खौफनाक धमकी से परिवार सदमे में है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और पुलिस पर जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।

आगरा में ‘शराबबंदी’ का रण: स्कूल के सामने ठेका खुलने पर AAP का हल्ला-बोल, छात्र बोले- ‘शराबी छेड़ते हैं, बंद करो ये दुकानें!’

आगरा। आगरा के तोता का ताल क्षेत्र में फतेहचंद इंटर कॉलेज के ठीक सामने शराब की दुकान खुलने पर बवाल मच गया है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) महानगर इकाई ने स्कूली छात्रों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि शराब पीकर लोग स्कूल के सामने खड़े रहते हैं और उन पर कमेंट भी करते हैं, जिससे उन्हें डर लगता है। AAP ने मांग की है कि स्कूल के सामने खुली इस शराब की दुकान को तुरंत बंद किया जाए। “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, 30 मीटर से भी कम दूरी” आम आदमी पार्टी के कपिल बाजपेई ने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि बच्चियां डरी हुई निकलती हैं और शराबी रोड पर छेड़छाड़ करते हैं। AAP कार्यकर्ताओं ने दुकान से स्कूल की दूरी नापी, जो चौंकाने वाली रूप से 30 मीटर से भी कम निकली। पार्टी ने आरोप लगाया कि यह आबकारी विभाग के नियमों का सीधा उल्लंघन है, जिसके अनुसार स्कूल से शराब की दुकान की दूरी कम से कम 100 मीटर होनी चाहिए। इतना ही नहीं, बगल में मंदिर भी है, जहाँ से 50 मीटर की दूरी का नियम है, लेकिन इन नियमों को ताक पर रखकर यहाँ तीन शराब की दुकानें और एक भांग का ठेका खोल दिया गया है। AAP के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अश्वनी शर्मा ने इन दुकानों को नियम विरुद्ध बताया और कहा कि यदि इन्हें तत्काल बंद नहीं किया गया, तो कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। प्रदेश सचिव कृष्ण गोपाल उपाध्याय ने भी कहा कि ये दुकानें बच्चों और स्कूल के लिए खतरा हैं। छात्रों का दर्द: “शराबी रोड पर पड़े रहते हैं, कमेंट करते हैं” स्कूल में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं दोनों ने अपनी समस्या बताई। उनका कहना था कि शराब पीकर लोग स्कूल के सामने ही खड़े रहते हैं और कई बार उन पर कमेंट भी करते हैं। छात्रों ने कहा कि वे इसकी शिकायत अपने घरों में भी कर चुके हैं। छात्रों ने एक स्वर में मांग की कि ये दुकानें बंद होनी चाहिए, क्योंकि शराबी रोड पर पड़े रहते हैं, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। सरकार पर AAP का हमला: “स्कूल बंद कर ठेके बढ़ा रहे!” आपको बता दें कि इस साल से विभाग ने शराब और बीयर की दुकानों के अलग-अलग ठेकों की जगह लगभग पूरे आगरा में ‘कंपोजिट’ (यानी बीयर और शराब दोनों एक ही दुकान पर) के ठेके निकाले हैं। कई राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर इसका विरोध कर रहे हैं। उनका मुख्य आरोप यह है कि सरकार एक तरफ तो सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है और दूसरी तरफ ठेकों की दुकानें बढ़ाती जा रही है। भारत में हर साल शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी चिंताजनक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के 2018 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति वर्ष शराब के सेवन से संबंधित कारणों से करीब 3 लाख से अधिक मौतें होती हैं, जिसमें लिवर की बीमारियां, कैंसर और दुर्घटनाएं शामिल हैं। ऐसे में स्कूल के पास शराब की दुकानों का खुलना और भी गंभीर मुद्दा बन जाता है। इस प्रदर्शन में कपिल बाजपेई, दिलीप बंसल, मुरली बाबा, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, अश्वनी शर्मा एडवोकेट, बिट्टू पंडित, आसिफ नवाब, इरफान सैफी, आशीष गौतम, मनोज, रामसेवक धाकरे, गोपाल भाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आगरा में GST का ‘छापा-मार’ एक्शन: ट्रेनों में फूड सप्लाई करने वाली फर्म से वसूले ₹49.50 लाख! रेस्टोरेंट मालिक की पत्नी ने लगाए ‘गुंडागर्दी और प्रताड़ना’ के सनसनीखेज आरोप

आगरा। आगरा में स्टेट जीएसटी (GST) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जहाँ ट्रेनों में IRCTC के माध्यम से फूड सप्लाई करने वाली एक फर्म और एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। जीएसटी टीम ने फर्म से ₹49.50 लाख जमा कराए हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट संचालक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर जीएसटी टीम पर ‘गुंडागर्दी, अभद्रता और पैसे मांगने’ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे यह मामला गरमा गया है। AI से पकड़ी गई ‘गड़बड़ी’, 4 महीने से फाइल नहीं हुआ था रिटर्न! स्टेट जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार, थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की वह फर्म जो ट्रेनों में फूड सप्लाई करती है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ‘बिजनेस इंटेलिजेंस और फ्रॉड एनालिटिक्स पोर्टल’ की जांच में पकड़ी गई। जाँच में पाया गया कि फर्म द्वारा सप्लाई पर काटे गए टीडीएस (TDS) और घोषित सप्लाई में गड़बड़ी थी। इतना ही नहीं, फर्म ने पिछले चार महीने से जीएसटी रिटर्न भी फाइल नहीं किया था। यह पूरी कार्रवाई अपर आयुक्त ग्रेड 1 पंकज गांधी और अपर आयुक्त ग्रेड 2 अंजनी अग्रवाल के निर्देशन में हुई। संयुक्त आयुक्त बीडी शुक्ला ने इटावा, टूंडला और अलीगढ़ में इस फर्म की ब्रांचों की भी जांच कराई। फर्म से कुल ₹49.50 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। छापे के दौरान सुभाष चंद्र, विनीता श्रीवास्तव, अतुल आर्या, लोकेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रेस्टोरेंट मालिक की पत्नी का ‘वायरल’ आरोप: “बेटा मरे तो मर जाने दो, ₹1 करोड़ मांगे!” जीएसटी टीम ने ट्रांस यमुना क्षेत्र के जैन रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई की। टीम के पहुँचते ही रेस्टोरेंट मालिक दुकान बंद कर भाग गया, जिसके बाद आसपास की दुकानें भी बंद हो गईं। टीम ने फिर रेस्टोरेंट पर कार्रवाई शुरू की। इस रेस्टोरेंट की शमसाबाद रोड पर भी एक इकाई है, जहाँ भी जांच की गई। लेकिन इस कार्रवाई ने एक नया मोड़ ले लिया जब फर्म के संचालक की पत्नी, जिनका फेसबुक प्रोफाइल ‘संजू जैन’ के नाम से है, ने कई वीडियो अपलोड कर जीएसटी टीम पर संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात 8 बजे जीएसटी टीम रेस्टोरेंट पहुँची और आते ही ‘गुंडागर्दी’ शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया: इस मामले के वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है, और अब यह कार्रवाई आरोपों के घेरे में आ गई है।

Verified by MonsterInsights