Agra News SIR Voter List: 35 लाख फॉर्म वितरित; गलत सूचना पर 1 साल की जेल की चेतावनी
Agra News मतदाता सूची के SIR में 35 लाख से अधिक फॉर्म वितरित। ADM सिटी ने चेतावनी दी कि फॉर्म में झूठी जानकारी या गैर-नागरिक पाए जाने पर 1 साल की जेल हो सकती है। 9 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या के आधार पर 233 नए पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। View this post on Instagram A post shared by Today Express (@todayexpressagra) आगरा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रक्रिया को शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 36 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 35 लाख से अधिक मतदाताओं को फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। फॉर्म भरने वालों के लिए कड़ी चेतावनी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान ने इस संबंध में एक सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि मतदाता फॉर्म भरते समय कोई झूठी बात न लिखें और सही-सही सूचनाएं दर्ज करें। <h3>प्रगति और बूथों का पुनर्गठन</h3> नवसृजित बूथों का विवरण: विधानसभा क्षेत्र नए बूथों की संख्या एत्मादपुर 46 दक्षिण 03 उत्तर 23 ग्रामीण 34 फतेहपुर सीकरी 22 खेरागढ़ 31 फतेहाबाद 39 बाह 24