Agra News Today: Prelude Public School में 550 से अधिक छात्रों ने किया Overnight Camp में प्रतिभाग

Agra News Today पूरे भारत में Prelude Public School अकेला ऐसा विद्यालय है, जहाँ विगत 21 वर्षों से प्रत्येक वर्ष रात्रि शिविर (Overnight Camp) का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह शिविर 27 सितंबर, शनिवार को दोपहर 2:30 बजे से 28 सितंबर, 2025, सुबह 10:00 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें Nursery से लेकर Class 10 तक के 550 से अधिक विद्यार्थियों ने बिना अपने अभिभावकों के हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य अतिथि Dr. Sharad Gupta और Dr. Ruchi Gupta उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक Dr. Sushil Gupta, Sunita Gupta, Shalabh Gupta, Isha Gupta और प्रधानाचार्य Arvind Srivastava के साथ ही अतिथिगण Kavita Agarwal, Shobha Jain, Ajay Sharma, Brajesh Sharma, Anil Jain, Dhruv Jain, Ankita Manglik, Ashok Singh और Ajay Kumar Ram की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का प्रारंभ वार्षिक तैराकी प्रतियोगिताओं (Pool Bash) के साथ हुआ, जिसमें Nursery से Class 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मनोरंजक खेलों और तैराकी में विजयी छात्रों को विद्यालय के निदेशकगण और प्रमुख समन्वयिका Rashmi Gandhi ने पुरस्कृत किया। Class 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने Atya-Patya, Fun with Riddles, Tambola जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लिया। रात्रि शिविर का मुख्य आकर्षण Raas Garba रहा, जिसका शुभारंभ Maa Durga की आरती के साथ हुआ। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोक संगीत की थाप पर गरबा नृत्य कर समाज में एकता का संदेश दिया। रंगारंग कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। अगले दिन, 28 सितंबर को छात्रों ने Yoga किया। Class 1 से 10 तक के विद्यार्थियों ने Wall Hanging, Key Ring, Paper Bag जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी कीं। शिविर का समापन विद्यालय के Aks Band की प्रस्तुति और फिनाले गीत के साथ हुआ, जिसे Dr. Sushil Gupta ने सराहा।

प्रकृति से दोस्ती! प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प, 500 पौधे पाकर खिले चेहरे

आगरा। प्रकृति के प्रति बच्चों में संवेदनशीलता जगाने और उन्हें पर्यावरण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में बुधवार, 6 अगस्त, 2025 को एक विशेष पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण को बचाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री पुनीता यादव (रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, आगरा) और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डी.पी. सिंह (रिटायर्ड डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव और शैक्षणिक प्रमुख डॉ. रश्मि गाँधी की गरिमामयी उपस्थिति ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए और भी प्रेरित किया। इस अवसर पर, सुश्री पुनीता यादव ने नर्सरी से यूकेजी तक के छात्रों को आम, अमरूद, नीम और पीपल जैसी विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे वितरित किए। वहीं, श्री डी.पी. सिंह ने कक्षा एक से दस तक के छात्रों को लगभग 300 पौधे प्रदान किए। कुल मिलाकर, बच्चों को करीब 500 पौधे दिए गए। अधिकारियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश: सुश्री पुनीता यादव ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने शहर को हरा-भरा बनाना चाहिए और पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया। श्री डी.पी. सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें एक पेड़ अपनी माँ के नाम पर अवश्य लगाना चाहिए, और जैसे हम अपनी माँ से प्यार करते हैं, ठीक उसी प्रकार उस पेड़ की भी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने फल-सब्जियों को धोने के बाद बचे पानी को पौधों के लिए खाद के रूप में प्रयोग करने की भी सलाह दी। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं को बचाने के लिए पेड़ों को बचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी से वृक्ष संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया। डॉ. गुप्ता ने छात्रों से लगाए गए पौधों के साथ अपनी सेल्फी खींचकर कक्षा अध्यापिकाओं को भेजने को कहा, जिससे पौधों की देखरेख सुनिश्चित की जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रिल्यूडियन्स ने न केवल पौधे प्राप्त किए, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझा और उसे बचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Verified by MonsterInsights