मॉस्को से लौटे सांसद राजकुमार चाहर, सीधे बिहार चुनाव में अमित शाह की जनसभा की तैयारी में जुटे

राजकुमार चाहर

मॉस्को से लौटे आगरा सांसद राजकुमार चाहर पार्टी के निर्देश पर सीधे बिहार चुनाव पहुँचे। उन्होंने शिवहर लोकसभा क्षेत्र की बेलसैंड विधानसभा में 3 नवंबर को होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया आगरा-फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर जो हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्को में एशियाई संसदीय सभा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, आज भारत लौट आए हैं। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही समय न गंवाते हुए पार्टी के आदेशों का पालन किया और सीधे बिहार विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर पहुँच गए। सांसद चाहर ने भाजपा को विजय दिलाने के अपने लक्ष्य के तहत बिहार चुनाव में अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। अमित शाह की जनसभा की तैयारी में व्यस्त बिहार पहुँचते ही, सांसद राजकुमार चाहर तुरंत शिवहर लोकसभा क्षेत्र की बेलसैंड विधानसभा में होने वाली एक महत्वपूर्ण जनसभा की तैयारियों में जुट गए। विदेश में देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद तुरंत चुनावी मोर्चे पर उतरना, सांसद राजकुमार चाहर की पार्टी के प्रति समर्पण और कार्य के प्रति तत्परता को दर्शाता है। बिहार में उनकी सक्रियता से भाजपा को बेलसैंड विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। Agra News: मॉस्को में MP राजकुमार चाहर ने रखा भारत का पक्ष: संस्कृति, डिजिटल क्रांति और स्वास्थ्य

Verified by MonsterInsights