Agra News: मायावती को रामजीलाल सुमन का करारा जवाब, सुविधा भागी न बनें!

AGRA NEWS

Agra News मायावती के भाजपा प्रेम पर रामजीलाल सुमन का तीखा वार। बोले- दलितों पर अत्याचार हो रहा, सामंती सोच से लड़ें, सुविधा भागी राजनीति छोड़ें। Agra News उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) पर किए गए हमले और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (भाजपा) की तारीफ़ पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कड़ा पलटवार किया है। रामजीलाल सुमन ने मायावती को सीधी चुनौती देते हुए उन्हें सामंती सोच और मनुवादी मनोवृत्ति से लड़ने तथा सुविधा भागी राजनीति छोड़ने की सलाह दी है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो को एनसीआरबी और सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियों के माध्यम से आईना दिखाया। रामजीलाल सुमन का मायावती पर सीधा और विस्तृत प्रहार बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ की महारैली में सपा को अपराधी और दलित विरोधी करार दिया था। इसके जवाब में रामजीलाल सुमन ने सपा का पूरी ताकत से बचाव किया और मायावती के इरादों पर गंभीर सवाल खड़े किए। रामजीलाल सुमन ने बसपा सुप्रीमो पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, “मायावती जी, अपनी आलोचना के बजाय, समाज की आज जो चुनौतियां हैं… समाज के सामने सबसे बड़ी समस्या है, उनमें से है सामंती सोच और ये मनुवादी मनोवृत्ति… इसके खिलाफ़ संघर्ष करने की आवश्यकता है।“ उन्होंने कहा कि “समाजवादी पार्टी अपने धर्म को जानती है। उन्हें (मायावती को) समाजवादी पार्टी को नसीहत की कोई आवश्यकता नहीं है।” रामजीलाल सुमन ने मायावती द्वारा भाजपा सरकार की तारीफ़ करने पर गहरा आश्चर्य और संदेह व्यक्त किया। एनसीआरबी रिपोर्ट और मनुवादी मनोवृत्ति पर वार रामजीलाल सुमन ने आँकड़ों और न्यायिक टिप्पणियों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश में दलितों की दशा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जहाँ तक मायावती जी का उत्तर प्रदेश की सरकार को तारीफ करने का सवाल है, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है। पूरे समाज में संदेह है, संदेश है कि बीएसपी भारतीय जनता पार्टी की ‘बी’ टीम है।“ रामजीलाल सुमन ने ठोस प्रमाण देते हुए कहा: उन्होंने मायावती से इन तथ्यों पर ध्यान देने को कहा। सुविधा भागी राजनीति और कांशीराम का संघर्ष सपा महासचिव ने मायावती के राजनीतिक मार्ग पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि मायावती कई बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं, जिसका आधार कांशीराम जी का सतत संघर्ष था। रामजीलाल सुमन ने बसपा प्रमुख से भावुक अपील करते हुए कहा कि, “मेरी उनसे प्रार्थना है, अगर अपने दल को ठीक चलाना चाहती हैं तो सुविधा भागी राजनीति को छोड़ करके, जिन पर अत्याचार हो रहे हैं संघर्ष का रास्ता अपनाएं।” उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में उन्हें जो कुछ हासिल होगा, वह संघर्ष के जरिए ही मिलेगा, इसलिए उन्हें निर्थक बात करना बंद कर देना चाहिए। रामजीलाल सुमन का यह कड़ा और तथ्य-आधारित पलटवार दलित राजनीति में एक नई बहस छेड़ गया है। सपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दलितों के मुद्दों पर बसपा और भाजपा दोनों को एक साथ घेरेगी, और मायावती की राजनीतिक दिशा पर सवाल उठाती रहेगी। आगरा: बसपा की वापसी की तैयारी, लखनऊ रैली में हर विधानसभा से जाएंगे 10,000 समर्थक

Agra News Today: ताजमहल के गुंबद का रहस्य: आखिर क्यों टपका पानी? देखें मरम्मत की पूरी कहानी

Agra News Today विश्व धरोहर Taj Mahal के मुख्य गुंबद की मरम्मत ASI द्वारा कराई जा रही है। पिछले साल हुई रिकॉर्ड बारिश के बाद Shah Jahan और Mumtaz की कब्रों के पास पानी टपकने लगा था। पानी के रिसाव को ठीक करने के बाद अब पत्थरों के बीच की दरारों को भरा जा रहा है, जिसमें अभी दो महीने और लगेंगे। पानी टपकने की घटना के बाद यह राजनीतिक मुद्दा भी बन गया था। Samajwadi Party के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने X पर पोस्ट कर BJP सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने Taj Mahal के खराब रख-रखाव पर सवाल उठाते हुए गुंबद पर उगे पौधों और कलश पर लगे जंग की तस्वीरें भी साझा की थीं। Akhilesh Yadav ने पूछा था कि Taj Mahal के रख-रखाव के लिए आने वाला करोड़ों रुपये का फंड कहाँ जाता है। ASI ने रिसाव का कारण जानने के लिए Thermal Scanning और LIDAR जैसी जांच कराई। जांच में तीन मुख्य कारण सामने आए: पहला, गुंबद पर लगे पत्थरों का मसाला खराब हो गया था; दूसरा, गुंबद की छत का दरवाजा और फर्श भी खराब हो गए थे; और तीसरा, गुंबद पर लगे Pinnacle को सहारा देने वाली लोहे की छड़ में जंग लग गई थी। July महीने में Scaffold बांध कर मरम्मत का काम शुरू किया गया था। सबसे पहले रिसाव की वजह को ठीक किया गया। अब पत्थरों के बीच की Gap को भरा जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में दो महीने का समय और लगेगा। मुख्य गुंबद पर लगा कलश 73 मीटर यानी 239.50 फीट की ऊंचाई पर है। इस मरम्मत पर लगभग ₹76 लाख का खर्च आने का अनुमान है।

आगरा में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, ‘अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया, वो BJP के मुंह पर लगा’

आगरा। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि “यह टैरिफ ऐसा लगा है कि भाजपा के मुंह पर भी टैरिफ लग गया है।” जीएसटी और नोटबंदी पर सरकार को घेरा अखिलेश यादव ने जीएसटी में संशोधन को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद जीएसटी में बदलाव करना यह दिखाता है कि सरकार ने जानबूझकर जनता से टैक्स वसूला। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पैसा कहाँ गया? यदि इसे अस्पताल, सड़क या बिजली पर खर्च किया जाता, तो जनता को फायदा होता। उन्होंने नोटबंदी की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था, लेकिन सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार बढ़ा है। चीन से सावधान रहने की दी सलाह भारत-चीन संबंधों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमें चीन से सावधान और चौकन्ना रहना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका से व्यापारिक संबंध मजबूत बनाना भारत के हित में है, क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय वहाँ पढ़ाई और काम के लिए जाते हैं। आगरा के ट्रैफिक और मेट्रो का मुद्दा उठाया उन्होंने आगरा के ट्रैफिक जाम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आगरा एक स्मार्ट सिटी है, फिर भी लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार ने आगरा मेट्रो को मंजूरी दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने उसके काम को तेजी से आगे नहीं बढ़ाया। वोट बचाने की अपील अखिलेश यादव ने जनता से अपना वोट बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपना वोट बचाएंगे, तो लोकतंत्र बचेगा, उनके प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और नौकरियाँ बचेंगी, और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान भी बचेगा। अखिलेश यादव अपने स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आगरा के मुगल होटल में लगभग ढाई घंटे रुके। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वे उनसे नहीं मिल सके। कार्यकर्ता करते रहे इंतजार शताब्दी समारोह में भाग लेने आए सपा अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ता फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर इंतजार करते रहे लेकिन वे नहीं पहुंचे। कार्यकर्ता शाम 6 बजे से कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अखिलेश यादव का पहले कार्यक्रम में कार्यालय पर जाने का था लेकिन ऐन वक्त पर इसमें बदलाव किया गया।

आगरा के दंगल महोत्सव में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा, SO जगनेर ने मारी लात, वीडियो वायरल!

आगरा। आगरा के खेरागढ़ कस्बे स्थित मंडी ग्राउंड में “विकसित भारत के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव” दंगल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुश्ती देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान, एसओ जगनेर द्वारा भीड़ में शामिल लोगों को लात मारकर हटाए जाने का एक वीडियो सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल थे। नेपाल के पहलवान देवा थापा को देखने उमड़ी भीड़ दंगल महोत्सव का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और सांसद राजकुमार चाहर ने अखाड़े में उतरकर पहलवानों से परिचय कर किया। इस मौके पर देश भर के नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। नेपाल से आए पहलवान देवा थापा को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देवा थापा को मंच तक ले जाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, और इसी दौरान वायरल वीडियो में एसओ जगनेर कुछ ग्रामीणों को लात मारकर खदेड़ते हुए दिखाई दिए। दंगल में महिला पहलवानों के भी शानदार मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए भी भारी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में उमड़ी इस अपार भीड़ के चलते पुलिस को बार-बार कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार दर्शकों के दबाव के कारण भीड़ अखाड़े में घुस आई, जिसकी वजह से दंगल को बीच-बीच में रोकना भी पड़ा। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर सुनील बंसल ने दिया जोर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के लिए एक साथ चुनाव होना आवश्यक है, चाहे वह लोकसभा के हों या विधानसभा के। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर देश में लगातार चर्चाओं का दंगल छिड़ा हुआ है, और यह दंगल भी इसी विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है। बंसल ने अपील की कि देश को एकजुट करने वाले इस विचार के प्रति जन-समर्थन सबसे बड़ा बल है, और हर नागरिक को अपने स्तर पर इस संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर और महादेव भारत के सैनिकों की बड़ी उपलब्धि: रामप्रताप सिंह चौहान

भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रूपरेखा की तय, 15 अगस्त तक चलेगा देशव्यापी कार्यक्रम आगरा, 7 अगस्त 2025, शाम 7:30 बजे आगरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आगामी अगस्त माह में चलाए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत, आज आगरा महानगर की कार्ययोजना बैठक ब्रज क्षेत्र कार्यालय, जयपुर हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ को भारत के सैनिकों की बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा और रोहित कत्याल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया गया। हर मंडल में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महानगर के सभी 22 मंडलों में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भी भाजपा ने हर विधानसभा, हर मंडल और हर बूथ पर तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों के जोश और उत्साह को बढ़ाया था। गुप्ता ने आगे बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में 10 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और महापुरुषों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी और मौन जुलूस का आयोजन होगा। अंत में, 15 अगस्त को सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर एकत्रित होकर ध्वजारोहण करेंगे। मोदी सरकार में भारत की सैन्य शक्ति बढ़ी मुख्य अतिथि रामप्रताप सिंह चौहान ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत के तीनों सैन्य बलों ने पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों के ठिकानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के अंतर्गत मिट्टी में मिलाकर और उनके आतंकवादियों को मार गिराकर अपनी बहादुरी और कौशल का परिचय पूरे विश्व को दिया है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के नेताओं ने दुश्मन देशों से वफादारी निभाई और देशवासियों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी और वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जब से भारत की कमान संभाली है, एक इंच भी जमीन किसी को लेने नहीं दी है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के उस संकल्प का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने भविष्य में सेना के बल पर पाक अधिकृत कश्मीर को भी वापस लेने की बात कही थी। चौहान ने विपक्षी दलों पर देश विरोधी ताकतों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा उन शहीद हुए सैनिकों के बलिदानों की यादों को जिंदा रखने का एक माध्यम है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, राघवेंद्र मुगदल, अरुण पाराशर, हेमंत भोजवानी, रश्मि धाकड़, महेश शर्मा, राहुल सागर, मुनेंद्र जादौन, सुधीर राठौर, मनोज राजोरा, रोहित कत्याल, नवीन गौतम, अभिषेक गुप्ता, शैलू पंडित, विजय भदौरिया, विपुल मित्तल, बॉबी लाले, उपमा गुप्ता सहित सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।    

सीएम योगी की ‘बाबूलाल’ पर तीसरी चुटकी: “अब तो रिटायरमेंट की ओर हैं आप!” – फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के बढ़ते कद से जोड़कर देखे जा रहे हैं सियासी मायने

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को आगरा दौरे में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ उनके हास्य-विनोद का अंदाज भी देखने को मिला, लेकिन इस बार उनकी चुटकी के पीछे गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने फतेहपुर सीकरी विधानसभा के विधायक चौधरी बाबूलाल पर फिर से चुटकी लेते हुए कहा, “बाबूलाल जी अब तो आप रिटायरमेंट की ओर हो…अब क्या करोगे।” यह पिछले एक साल में तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री ने विधायक बाबूलाल पर इस तरह की टिप्पणी की है, जिसे अब फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के प्रदेश और देश की राजनीति में बढ़ते कद से जोड़कर देखा जा रहा है। जब सीएम ने विधायकों का हालचाल लिया और बाबूलाल पर पड़ी नजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में शामिल हुए। बैठक में पहुंचने के बाद सीएम योगी ने वहां मौजूद सभी विधायकों का हालचाल लेना शुरू किया। उसी दौरान उनकी नजर फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल पर पड़ी। सीएम रुके, मुस्कुराए और कहा, “बाबूलाल जी अब तो आप रिटायरमेंट की ओर हो।” मुख्यमंत्री की इस चुटकी पर अन्य विधायकों की हंसी छूट गई, और सीएम योगी भी मुस्कुरा दिए। पिछले एक साल में तीसरी बार मिला ‘सीएम का कटाक्ष’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक चौधरी बाबूलाल पर यह कोई पहली टिप्पणी नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद से यह तीसरा मौका है, जब सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में बाबूलाल को निशाना बनाया है: सियासी गलियारों में चर्चा तेज: क्या बाग़ी तेवर का नतीजा है यह? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस तीसरी चुटकी के गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं, खासकर फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के संदर्भ में। सूत्रों के अनुसार, जब कोई भाजपा में एक बार बागी तेवर दिखाता है तो संगठन भी सतर्क हो जाता है, और उन्हें कई पार्टी कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। जानकारों का मानना है कि सांसद राजकुमार चाहर का प्रदेश और देश की राजनीति में कद इतना बढ़ गया है कि उनके खिलाफ जाने वाले को इसका ‘परिणाम’ भुगतना पड़ सकता है। हाल ही में हुए जिलाध्यक्ष की दौड़ में भी सांसद चाहर के समर्थित उम्मीदवार को ही पद प्राप्त हुआ था, जो उनके बढ़ते प्रभाव का एक और संकेत है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि ‘रिटायरमेंट’ का यह शब्द वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, और यह टिप्पणी बाबूलाल के भविष्य की राजनीतिक भूमिका या पार्टी के संभावित फैसलों की ओर एक सूक्ष्म इशारा हो सकती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस ‘मजाकिया संदेश’ का आगामी राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

आगरा में सपा का ‘कुंडी खोलो, पोल खोलो’ अभियान: 20 अगस्त से उत्तरी विधानसभा में बीजेपी का ‘झूठ’ बेनकाब करेगी समाजवादी पार्टी

आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उत्तरी विधानसभा के कमला नगर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन कोहली ने घोषणा की कि 20 अगस्त से उत्तरी विधानसभा में ‘कुंडी खोलो, पोल खोलो’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादियों ने किया भाजपा पर वार छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया और अध्यक्षता कपिल गोयल ने की। कार्यक्रम की शुरुआत जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के योगदान को याद करते हुए अपने विचार रखे और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। ‘कुंडी खोलो, पोल खोलो’ अभियान: घर-घर जाकर भाजपा का ‘झूठ’ उजागर करेगी सपा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नितिन कोहली ने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावों के समय झूठे वादे करके जिस प्रकार बीजेपी ने जीत हासिल की थी, अब समाजवादी पार्टी उसे उजागर करेगी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त से उत्तरी विधानसभा के सभी बूथों पर ‘कुंडी खोलो, पोल खोलो’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत सपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें बीजेपी के झूठे वादों और उनकी सच्चाई के बारे में बताएंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेश चन्द सोनी, पुष्पेन्द्र शर्मा, राजीव पोद्दार, यादव सिंह बौध, कपिल गोयल, कन्हिया लाल अग्रवाल, महेश चन्द गुप्ता, सौरभ पाठक, राहुल शाक्य, दिनेश वर्मा, मुकेश बघेल, अकबर खान, मोनू भारती, वरुण देशभक्त, करणवीर, श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती शबनम खान, वरुण भरतिया, दाऊ यादव, सुनील तोमर, कपिल सुखवानी, गोपाल हर्जानी, विराट यादव, आकाश पाठक, रामवीर कुशवाह, संजु यादव, इमरान खान, रामु निषाद, मोंटू गोयल एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजुद रहे। यह अभियान आगामी चुनावों से पहले बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत माहौल बनाने की सपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Verified by MonsterInsights