आगरा में मकान-दुकान लेना अब महंगा: सर्किल रेट में 54% तक की बढ़ोतरी, 8 साल बाद लागू हुए नए दाम

AGRA NEWS

आगरा। आगरा में 18 अगस्त से मकान और दुकान खरीदना महंगा हो गया है। प्रशासन ने सर्किल रेट में 54% तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस वृद्धि का असर सिर्फ एमजी रोड पर ही नहीं, बल्कि फतेहाबाद रोड, मॉल रोड, शास्त्रीपुरम और कमला नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर भी पड़ा है, जहाँ सर्किल रेट में 50% से अधिक का इजाफा हुआ है। 8 साल बाद बढ़े सर्किल रेट, सोमवार से लागू आगरा में पूरे 8 साल बाद सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से सभी उपनिबंधक कार्यालयों में नए रेट भेज दिए गए हैं और अब इन्हीं बढ़े हुए रेट पर बैनामा हो रहे हैं। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इस संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले, जिले में 1 अगस्त 2017 को 20% से 30% तक सर्किल रेट में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद सात बार प्रस्ताव तैयार हुए, लेकिन हर बार उन्हें स्थगित कर दिया गया था। इस बार लगभग डेढ़ महीने पहले शासन के निर्देश पर नए सिरे से सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। वकीलों की राय: कुछ को राहत, अधिकतर के लिए इंतजार आगरा तहसील के वकील नीतीश झा का कहना है कि 7 साल बाद सर्किल रेट बढ़ने से लोगों में खुशी है, खासकर उन लोगों को जिन्हें बैंक से फाइनेंस कराकर जमीन खरीदनी होती है, क्योंकि इसमें उन्हें मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी को खुश करना मुश्किल है। नीतीश झा ने बताया कि सोमवार से बढ़े रेट लागू होने के बाद लोगों ने बढ़ने के आसार से पहले ही स्टांप खरीदकर ऑनलाइन पंजीकृत करा लिया था। इसलिए, सोमवार को उनकी ओर से हुई रजिस्ट्री कराने वाले 10 में से 8 क्लाइंट का पुराने रेट पर और 2 का नए रेट पर बैनामा हुआ। बढ़े हुए रेट के असर के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अगले एक महीने तक इसका यह असर होगा कि लगभग 70 प्रतिशत लोग रजिस्ट्री अभी रोक कर करवाएंगे, क्योंकि वे नए रेट पर तुरंत खरीदारी से बचना चाहेंगे। प्रमुख क्षेत्रों में सर्किल रेट में बढ़ोतरी (उदाहरण): यह बढ़ोतरी आगरा में संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे लोगों के लिए सीधे तौर पर वित्तीय प्रभाव डालेगी।

आगरा के रजिस्ट्री विभाग का ‘तारिख पे तारिख’ ड्रामा खत्म? DM बोले 16 अगस्त से बढ़ेंगे सर्किल रेट, जनता बोली ‘देखते हैं!’

आगरा। आगरा में संपत्ति खरीदना अब महंगा होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नए सर्किल रेट लागू होने के बाद, अब आगरा में भी 16 अगस्त से नए सर्किल रेट प्रभावी होंगे। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेटों को अंतिम रूप दे दिया गया है और आपत्तियों का निस्तारण भी हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक बाद, यानी 16 अगस्त से जिले में ये नए रेट लागू कर दिए जाएंगे। सात साल बाद बढ़ेंगे सर्किल रेट, आपत्तियों का निस्तारण दरअसल, जिले में आखिरी बार अगस्त 2017 में सर्किल रेट में बदलाव हुआ था। इसके बाद से कई बार निर्धारण की कवायद हुई, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाला जाता रहा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पहले प्रस्तावित रेटों की फाइल निबंधन विभाग को वापस लौटा दी गई थी, ताकि उसमें मौजूद कमियों और असमानताओं को दूर किया जा सके। पूर्व में कई क्षेत्रों में प्रस्तावित सर्किल रेटों पर कुछ आपत्तियां थीं। अधिवक्ताओं का कहना था कि फतेहाबाद रोड जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में उस अनुपात में सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जा रहे थे, जबकि कई अन्य क्षेत्रों में असमानताएँ थीं। डीएम ने इन सभी असमानताओं को दूर करने और आपत्तियों का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। शहर से ग्रामीण तक, कहां कितनी बढ़ोत्तरी? नए सर्किल रेट लागू होने से आगरा में जमीनों के दाम 50% तक बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर मकान, दुकान और खेत खरीदने वालों की जेब पर पड़ेगा। संभावित बढ़ोत्तरी का अनुमान: पिछली बढ़ोत्तरी का रिकॉर्ड: डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्पष्ट किया कि सभी तैयारी पूरी हो चुकी है और अब 16 अगस्त से नए सर्किल रेट जिले में लागू कर दिए जाएंगे।

Verified by MonsterInsights