Agra

आर्यावर्त इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी भाषा के महत्व पर कार्यक्रम


आगरा। फतेहाबाद के आर्यावर्त इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी भाषा के महत्व को उजागर करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘हिंदी भाषा के महत्व और उसकी सांस्कृतिक भूमिका’ पर एक प्रभावशाली भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा नम्रता ने अपनी लिखी कविता सुनाई, जिसमें हिंदी के सम्मान और उसकी वर्तमान स्थिति को दर्शाया गया था। शिक्षकों ने एक मनमोहक गीत प्रस्तुत किया, जिसके बाद बच्चों ने हिंदी वर्णमाला पर आधारित एक नाटक का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों ने भी कविताएं सुनाकर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए, फतेहाबाद के व्यवसायी सुमित अग्रवाल ने उन्हें उपहार वितरित किए। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हिंदी को सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि जीवन और विचारों का एक अभिन्न अंग बनाया जाएगा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीमती आकांक्षा गोयल और श्री मोहित गोयल, प्रधानाचार्य एम.एल. सोलंकी के साथ-साथ शिक्षक नम्रता, नीरश, माधुरी, शिवा, कैल्वी, वर्षा, निशा, रेनू, पवन और आकाश भी उपस्थित रहे।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights