Agra को एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से Hotel Clarks Shiraz में दो दिवसीय इंटरनेशनल वेडिंग समिट एंड अवॉर्ड (IWSA) 2025 का आयोजन किया गया। यह भव्य कार्यक्रम शुभ वेडिंग मैगज़ीन और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें वेडिंग इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल हुईं। समिट के दौरान, ‘आगरा: डेस्टिनेशन वेडिंग की राजधानी’ विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया।
ताजमहल की छाया में शादी, आगरा में सब कुछ मुमकिन
इस परिचर्चा की अध्यक्षता Double Tree Hilton की जनरल मैनेजर रजनी नैयर डेब ने की। पैनल में अमूल्य कक्कड़ (Clarks Shiraz), हरी सुकुमार (Jaypee Palace), राजेश चक्रवर्ती (Taj Hotel), संदीपन घोष (ITC Mughal), युवराज नेगी (Trident) और अमीरुद्दीन (Sarovar-Golden Tulip) जैसे दिग्गज शामिल हुए। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ताजमहल की भव्यता और Agra की आधुनिक सुविधाओं, सांस्कृतिक विरासत और लजीज मुग़लई व्यंजनों का संगम इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। साथ ही, Delhi और अन्य बड़े शहरों से इसकी बेहतर कनेक्टिविटी इसे और भी उपयुक्त बनाती है।
इन लोगों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वेडिंग इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई दिग्गजों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में ऋतुराज खन्ना, महावीर शर्मा, तरुण अग्रवाल, अमूल्य कक्कड़, रजत सेठी, रजनी डेब नैयर और रिचा बंसल जैसे नाम शामिल थे।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख व्यक्ति
- उद्घाटन में शामिल:
- रूपक गुप्ता (प्रबंध निदेशक, यूपी होटल्स)
- तारिणी गुप्ता
- देव दर्शन गुप्ता
- रितुराज खन्ना
- महावीर शर्मा
- आनंद संदल
- राजन कायस्थ
- आरती निर्वाण
- सौरभ सिंघल
- पैनल चर्चा में शामिल:
- रजनी नैयर डेब (Double Tree Hilton)
- अमूल्य कक्कड़ (Clarks Shiraz)
- हरी सुकुमार (Jaypee Palace)
- राजेश चक्रवर्ती (Taj Hotel)
- संदीपन घोष (ITC Mughal)
- युवराज नेगी (Trident)
- अमीरुद्दीन (Sarovar-Golden Tulip)
- सम्मानित होने वाले:
- ऋतुराज खन्ना
- महावीर शर्मा
- तरुण अग्रवाल
- अमूल्य कक्कड़
- रजत सेठी
- रजनी डेब नैयर
- रिचा बंसल

