Agra

आगरा: मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई वाहन रैली


आगरा। आगरा में “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के अंतर्गत पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से एक वाहन रैली निकाली गई। इस रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बबीता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह भी उपस्थित रहे।

वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था। रैली में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण से संबंधित गीत और जिंगल प्रसारित किए गए। शक्ति दीदी और महिला बीट पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।

“मिशन शक्ति-5.0” के तहत कमिश्नरेट आगरा के सभी थानों में “मिशन शक्ति केंद्र” स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र महिलाओं को 360° काउंसलिंग, मार्गदर्शन, सहयोग और संरक्षण संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे। रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया और मिशन शक्ति के पैम्फलेट भी बांटे गए। इस आयोजन में पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

पुलिस ग्राउंड में मिशन शक्ति अभियान को दिखाई हरी झंडी

खबरे और भी

किसान नेता अभिमन्यु चौधरी पर हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

खंदौली लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights