Agra

आगरा के जवाहर पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे


आगरा। आगरा के जवाहर पुल पर गुरुवार को एक युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव में बहता हुआ वह कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।

यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक अपनी टीवीएस स्पोर्ट बाइक से पुल पर आया। उसने हेलमेट और बैग बाइक पर रखे और अचानक यमुना में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह पानी में छटपटाता हुआ तेज बहाव में बह गया और कुछ ही देर में डूब गया।

लोगों ने बताया कि छलांग लगाने से पहले वह अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। कूदने से पहले उसने अपना मोबाइल बाइक पर रख दिया। बाद में जब मोबाइल लगातार बज रहा था, तो मौके पर मौजूद लोगों ने फोन पर बात करके उसके परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। युवक की पहचान पुरा गोवर्धन गाँव के रहने वाले जय के रूप में हुई है। वह अपने घर से ऑफिस के लिए निकला था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights