आगरा: अछनेरा के सांधन गांव में स्वास्थ्य केंद्र पर लटका रहता है ताला, ग्रामीण आक्रोशित


आगरा। आगरा के अछनेरा ब्लॉक के सांधन गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता और अधिकतर समय यहाँ ताला लटका रहता है। इसके कारण मरीजों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की उपस्थिति भी अनियमित है। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध नहीं होती हैं।

इस स्थिति से आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights