आगरा में मूर्ति विवाद: हिंदू महासभा ने नगर निगम पर लगाया एक धर्म के प्रचार का आरोप

आगरा। आगरा में रविवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने नगर निगम पर शहर में सिर्फ सनातन धर्म से जुड़ी प्रतिमाएं लगाने को लेकर नाराजगी जताई है। हिंदूवादी नेताओं ने इसे एक धर्म का प्रचार बताते हुए नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि शहर में अन्य धर्मों से संबंधित प्रतिमाएं भी लगाई जाएं। क्या है पूरा मामला? नगर निगम ने शहर के कई चौराहों पर कबाड़ से बने राम मंदिर का मॉडल और भगवान शिव व उनके डमरू की प्रतिमाएं लगाई हैं। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि आगरा में सभी धर्मों के लोग रहते हैं, और केवल एक धर्म की प्रतिमाएं लगाना बाकी समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। नेताओं ने मांग की है कि जिस तरह से हिंदू धर्म के लोगों को खुश करने के लिए राम मंदिर का मॉडल बनाया गया है, उसी तरह शहर में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों को खुश करने के लिए मक्का मदीना और ईशू मसीह की प्रतिमाएं भी बनवाई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रतिमाओं को उन्हीं कलाकारों से बनवाया जाए, जिन्होंने राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है।

Verified by MonsterInsights