Agra News: मॉस्को में MP राजकुमार चाहर ने रखा भारत का पक्ष: संस्कृति, डिजिटल क्रांति और स्वास्थ्य
Agra News सांसद राजकुमार चाहर ने मॉस्को में एशियाई संसदीय सभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने संस्कृति, 44 यूनेस्को साइट्स, समावेशी डिजिटल क्रांति, स्वास्थ्य सहयोग और अगले 25 वर्षों में भारत को ग्लोबल सुपरपावर बनाने पर जोर दिया। “संस्कृति और विरासत की रक्षा हमारा कर्तव्य”: सांसद चाहर ने कहा, भारत अगले 25 वर्षों में बनेगा ग्लोबल सुपरपावर; 44 यूनेस्को साइट्स का किया उल्लेख आगरा-फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर इन दिनों रूस की राजधानी मॉस्को में हैं। वह वहाँ आयोजित एशियाई संसदीय सभा (Asian Parliamentary Assembly) में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गए हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्होंने भारत की समृद्धि संस्कृति, विरासत और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर एक प्रभावशाली वक्तव्य दिया। सांसद चाहर ने अपने वक्तव्य की शुरुआत में कहा कि भारत सांस्कृतिक विविधता और विरासत का खजाना है और इस विरासत की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। संस्कृति, विरासत और पर्यटन सांसद चाहर ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समक्ष भारत की अतुलनीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संपदा का प्रदर्शन किया: डिजिटल क्रांति और साइबर सुरक्षा सांसद चाहर ने वैश्विक विकास में डिजिटल क्रांति के महत्व को रेखांकित किया और भारत की सफल पहलों को साझा किया: स्वास्थ्य, योग और भविष्य के लक्ष्य सांसद चाहर ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग और भारत की मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी बात की: वक्तव्य का समापन करते हुए, सांसद चाहर ने कहा कि हमारा ध्यान बच्चों के समग्र विकास और एशिया के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रारंभिक बाल विकास (Early Childhood Development) पर भी होना चाहिए। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मसौदे के समर्थन और कार्यान्वयन के लिए भारत की पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की और धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएम योगी की ‘बाबूलाल’ पर तीसरी चुटकी: “अब तो रिटायरमेंट की ओर हैं आप!” – फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के बढ़ते कद से जोड़कर देखे जा रहे हैं सियासी मायने