Agra: 322 प्लॉटों के लिए 1842 आवेदन, 29 सितंबर को खुलेगी अटलपुरम टाउनशिप की लॉटरी

AGRA DEVELOPING AUTHORITY (ADA) की महत्वाकांक्षी अटलपुरम टाउनशिप योजना के तहत 322 आवासीय प्लॉटों के लिए कुल 1842 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कि प्लॉटों की संख्या से लगभग छह गुना अधिक हैं। इन प्लॉटों का आवंटन सोमवार, 29 सितंबर, 2025 को लॉटरी के जरिए किया जाएगा। यह परियोजना आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा 36 वर्षों के बाद शुरू की गई है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त, 2025 को किया था। यह टाउनशिप ग्वालियर रोड पर आंतरिक रिंग रोड और दक्षिणी बाईपास के पास विकसित की जा रही है। आवेदन निरस्त और लॉटरी की प्रक्रिया कुल 1842 आवेदनों में से 70 आवेदनों को कुछ कमियों के कारण निरस्त कर दिया गया है। त्रुटियां सुधारने के लिए आवेदकों को 22 सितंबर, 2025 तक का समय दिया गया था। अब, 1772 पात्र आवेदकों के बीच 322 प्लॉटों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी, जिसका मतलब है कि 1450 लोगों को निराशा हाथ लगेगी। आवेदकों को सूचित किया गया है कि वे अपना आवेदन वापस ले सकते हैं, जिसके लिए 27 सितंबर तक का समय दिया गया था। लॉटरी ड्रॉ सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। ADA के उपाध्यक्ष एम. अरुणमोली ने बताया कि टाउनशिप में सभी आय वर्ग के लोगों के लिए EWS, LIG, MIG और HIG श्रेणी के प्लॉट उपलब्ध हैं। यह योजना आधुनिक सुविधाओं जैसे भूमिगत उपयोगिता, सीवरेज नेटवर्क और चौड़ी सड़कों से सुसज्जित होगी।

कल UP के ‘बॉस’ आगरा में… कमिश्नर ऑफिस में लगेगी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की ‘क्लास’, या मिलेगी शाबाशी? देखिए CM का नया शेड्यूल

आगरा। 5 अगस्त को आगरा आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट के चलते सर्किट हाउस पर होने वाली उनकी जनसभा को रद्द कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री सीधे मंडलायुक्त कार्यालय आएंगे, जहाँ वे विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और आगरा मंडल के मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। कल होने वाली इस बैठक में अधिकारियों की क्लास लगेगी या उन्हें शाबाशी मिलेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। अटलपुरम की लॉन्चिंग और 1753 करोड़ की योजनाओं पर संकट मुख्यमंत्री के निजी सचिव रामसूरत सविता की तरफ से जारी नए प्रोग्राम शेड्यूल के अनुसार, सर्किट हाउस में होने वाली सभा को हटा दिया गया है। इस सभा में मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने वाले थे और यहीं पर आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की बहुप्रतीक्षित अटलपुरम टाउनशिप की लॉन्चिंग भी होनी थी। इसके साथ ही, 1753 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित था, लेकिन अब नए शेड्यूल में इनमें से एक भी कार्यक्रम शामिल नहीं है। इससे ADA की अटलपुरम टाउनशिप की लॉन्चिंग खटाई में पड़ सकती है। CM योगी का बदला हुआ शेड्यूल नए कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को दोपहर 12:40 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहाँ से वे 12:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहाँ दोपहर 1:25 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद, वे दोपहर 1:30 बजे मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। मंडलायुक्त कार्यालय में, मुख्यमंत्री आगरा मंडल के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2:45 बजे वे मंडलायुक्त कार्यालय से खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3 बजे अपने राजकीय प्लेन से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। बारिश के कारण लिया गया फैसला, तैयारियां रोकी गईं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में यह बदलाव मुख्य रूप से बारिश के अलर्ट के कारण किया गया है। बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में जिस जगह पर सभा होनी थी, वहाँ जलभराव की समस्या हो सकती थी और बारिश की वजह से कार्यक्रम में खलल पड़ने के साथ-साथ अव्यवस्थाएं भी फैल सकती थीं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सर्किट हाउस का कार्यक्रम रद्द किया गया है। कार्यक्रम में बदलाव होने के बाद सर्किट हाउस में सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए लाया गया सामान भी ट्रक से नहीं उतारा गया है, और वहाँ चल रहीं वाटर प्रूफ टेंट लगाने जैसी तैयारियां भी रोक दी गई हैं।

आ रहे हैं UP के ‘बॉस’ आगरा! CM योगी 5 अगस्त को करेंगे अटलपुरम का शुभारंभ, शहर में रहेंगे 3 घंटे; विकास कार्यों की लेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 अगस्त को आगरा आ रहे हैं। इस दौरान वे आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की महत्वाकांक्षी अटलपुरम टाउनशिप का शुभारंभ करेंगे और शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी लेंगे। मुख्यमंत्री आगरा में करीब 3 घंटे रहेंगे, जिसके लिए सभी विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक, ADA ने कसी कमर जिला मजिस्ट्रेट (DM) अरविंद मल्लप्पा बंगारी के अनुसार, CM योगी मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही, ADA की प्रस्तावित अटल पुरम योजना को लॉन्च करेंगे। ADA के अधिकारियों ने इस लॉन्चिंग की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, CM योगी 5 अगस्त की सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आगरा में रहेंगे। इस दौरान वे मंडलायुक्त सभागार में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, नगर निगम, सेतु निगम और मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। अधिकारी अपनी फाइलें और प्रेजेंटेशन तैयार करने में जुटे हैं। बारिश ने बढ़ाई चिंता, जलभराव से निपटने की तैयारी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ गई हैं, खासकर लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट ने। सबसे बड़ी चिंता एयरपोर्ट से मंडलायुक्त सभागार तक जाने वाले मार्ग पर जलभराव की है। गुरुवार को हुई तेज बारिश में यहां नाव चलने तक की नौबत आ गई थी और कई वाहन आधे डूब गए थे। CM का काफिला इसी रास्ते से गुजरना है, जिसके मद्देनजर नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 138 हेक्टेयर में बस रहा ‘अटल पुरम’ ADA ग्वालियर रोड स्थित ककुआ-भांडई पर लगभग 138 हेक्टेयर जमीन पर आवासीय योजना अटल पुरम विकसित कर रहा है। यह योजना तीन चरणों में विकसित होगी। इसकी लॉन्चिंग के लिए अधिकारी लंबे समय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मांग रहे थे और लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में थे। मुख्यमंत्री का यह दौरा आगरा के विकास कार्यों को गति देने और नई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आगरा के ‘अटलपुरम’ में प्लॉटों के दाम तय: ₹29,500/वर्ग मीटर का रेट तय, 100 वर्ग मीटर तक प्लॉट पर बिना नक्शे बनेगा घर!

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की मंगलवार को हुई 149वीं बोर्ड बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। ग्वालियर हाईवे पर प्रस्तावित ‘अटलपुरम’ टाउनशिप में प्लॉटों के रेट पर मुहर लगा दी गई है, जहाँ आवासीय प्लॉटों के लिए ₹29,500 प्रति वर्ग मीटर का रेट तय किया गया है। इसके साथ ही, एक महत्वपूर्ण निर्णय यह भी लिया गया कि अटलपुरम टाउनशिप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। ‘अटलपुरम’: जमीन अधिग्रहण और भविष्य की उम्मीदें अटलपुरम के लिए ग्वालियर रोड स्थित ककुआ-भांडई में लगभग 130 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। शेष 8 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। यह टाउनशिप दशकों बाद ADA द्वारा लाई गई एक बड़ी आवासीय योजना है, जिसे निवेशकों और आम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछली बड़ी योजना, शास्त्रीपुरम, ने इस दशक में भारी आबादी और निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है, ऐसे में निवेशक अब अटलपुरम को लेकर काफी उत्सुक हैं, बशर्ते जरूरतमंद इस योजना का लाभ उठा सकें। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी पर अक्टूबर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन शुरू कराए जाने के निर्देश भी दिए गए। बड़ा फैसला: 100 वर्ग मीटर तक प्लॉट पर ‘नो परमिशन, नो नक्शा’ बैठक में उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025 को लागू करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया गया। इसके तहत, अब 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय और 30 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक प्लॉट में निर्माण के लिए न तो कोई अनुमति लेनी होगी और न ही नक्शा पास कराने की जरूरत पड़ेगी। केवल पंजीकरण कराना ही पर्याप्त होगा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया है। इसका मतलब है कि पुराने आबादी क्षेत्र या अप्रूव्ड लेआउट वाली जगह पर 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखंडों और 30 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक भूखंडों के लिए अब मानचित्र या किसी अन्य प्रकार की अनुज्ञा की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे छोटे भूखंड मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, 101 वर्ग मीटर से 500 वर्ग मीटर तक के आवासीय भवन और 31 से 200 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक भवन के लिए लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्ति द्वारा स्वतः तैयार किए गए मानचित्रों पर तत्काल ऑनलाइन अनुमोदन प्राप्त हो सकेगा। पेशेवरों के लिए भी रियायतें: घर में 25% तक एफएआर का उपयोग बैठक में यह भी तय किया गया कि आर्किटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, चिकित्सा, अधिवक्ता जैसे सेवा प्रोफेशनल्स द्वारा अपने कार्यालय के उपयोग के लिए, तथा नर्सरी, क्रैच, होम स्टे संचालन हेतु अपने घर का 25% तक एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए अलग से मानचित्र अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी, बशर्ते पर्याप्त पार्किंग आवश्यकताओं का प्रावधान किया गया हो। बिजलीघर बस स्टैंड पीपीपी मॉडल पर होगा विकसित बिजलीघर स्थित बस स्टेशन को पीपीपी (सार्वजनिक निजी सहभागिता) मॉडल पर विकसित कराए जाने हेतु भू-उपयोग परिवर्तन के संबंध में रखे गए प्रस्ताव को भी बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। यह शहर के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। अटलपुरम के लिए दरें और वित्तीय लाभ अटलपुरम टाउनशिप के लिए दर निर्धारण पर भी चर्चा हुई। प्राधिकरण द्वारा आवासीय दर ₹29,500 प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। ग्रुप हाउसिंग भूखंडों हेतु आवासीय दर का डेढ़ गुना, व्यावसायिक भूखंडों हेतु आवासीय दर का दोगुना और सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक सुविधा वाले भूखंडों का आवासीय दर के अनुसार ही निर्धारित किया गया है। कुल व्यय और वित्तीय लाभ की समीक्षा के बाद, इस प्रस्ताव को मंडलायुक्त द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

Verified by MonsterInsights