Agra News दिवाली पर सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान ध्वस्त

agra news

Agra News दिवाली की खुशियों के बीच रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा गली नंबर 5 में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक घर में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान और नीचे की दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास की गलियों में अफरा-तफरी मच गई। धमाके से दहला इलाका, छह लोग घायलधमाके के बाद मकान का मलबा गिरने से छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को मलबे से बाहर निकाला और एस.एन. मेडिकल कॉलेज भेजा। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय मकान के नीचे नाई की दुकान में ग्राहक मौजूद थे जो मलबे में दब गए। घायलों में विवेक (20) पुत्र सर्वेश, अमन (27) और केशव (34) शामिल हैं। स्थानीय पार्षद का दावा—7 सिलेंडर फटेस्थानीय पार्षद के अनुसार, धमाके के बाद लगातार कई धमाके सुनाई दिए। अनुमान है कि करीब 7 सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घंटों तक मलबा हटाने का कार्य किया। परिवार ने लगाया गंभीर आरोप—गंधक पोटाश का व्यापार चल रहा थाघायल केसी के परिवार ने आरोप लगाया है कि मकान में दिवाली के दौरान बम और बड़ी मात्रा में गंधक व पोटाश का अवैध भंडारण किया गया था। उनके अनुसार हादसा सिलेंडर से नहीं, बल्कि इन्हीं विस्फोटक पदार्थों से हुआ है। परिवार ने कहा कि प्रशासन इस बात को छिपाने की कोशिश कर रहा है। पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हालघायल केसी की पत्नी रेनू हादसे की सूचना मिलते ही बेसुध हो गईं। वह गर्भवती हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पति की हालत गंभीर होने की खबर सुनते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि हादसे की सही जांच होनी चाहिए ताकि दोषी बच न सके। स्थानीय लोग बोले—पुलिस सच्चाई छुपा रही हैमौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक रामजी लाल लंबे समय से गंधक पोटाश का कारोबार करते थे और कई बार लोगों ने उन्हें मना भी किया था। घटना के बाद जब पुलिस ने सिलेंडर को कंबल में लपेटकर ले जाया, तो लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर इसे इस तरह क्यों ले जाया गया? क्या पुलिस असली वजह छुपाने की कोशिश कर रही है? कंबल में लिपटा सिलेंडर बना सवालसोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पुलिसकर्मी सिलेंडर को कंबल में लपेटकर बाहर ले जाते दिखे। लोगों का कहना है कि यह हादसा सिर्फ सिलेंडर फटने का नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा है। पुलिस ने जांच शुरू की, फॉरेंसिक टीम मौके परपुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। अधिकारी हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। घायल सभी लोगों का इलाज एस.एन. मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्थानीय लोगों में डर और आक्रोशघटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Agra News: ताज प्रेस क्लब के चुनाव में मनोज मिश्रा अध्यक्ष, विवेक जैन महासचिव निर्वाचित

Agra News Today: उटंगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 14 युवक डूबे, 3 शव मिले, 10 लापता

AGRA NEWS TODAY आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र की उटंगन नदी में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुसियापुर डूगरवाला गांव के 14 युवक नदी में डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं और 1 युवक विष्णु को गंभीर हालत में बचा लिया गया है। शेष 10 युवक अब भी लापता हैं। हादसा कैसे हुआ? गांव के युवक प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी में हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक एक युवक का हाथ फिसला और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में सभी युवक पानी में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में कई गहरे गड्ढे हैं, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। इसी वजह से सभी युवक बहाव में डूब गए। डूबने वालों की सूची (अब तक ज्ञात) अन्य दो युवक भी लापता विष्णु (20) – गंभीर हालत में बचाया गया ओमपाल (25) – शव बरामद गगन (24) – शव बरामद मनोज – शव बरामद हरेश (20) – लापता अभिषेक (17) – लापता भगवती (22) – लापता ओके (16) – लापता सचिन पुत्र रामवीर (26) – लापता सचिन पुत्र ऊना (17) – लापता गजेंद्र (17) – लापता दीपक (15) – लापता ग्रामीणों का गुस्सा और जाम हादसे के बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू में देरी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। दो जगहों पर जाम लगा हुआ है। मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा और अन्य अफसर पहुंचे और हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि विसर्जन स्थल उंटगन नदी पुल के नीचे बनाया गया था, लेकिन ग्रामीण बीच नदी में जाने पर अड़े थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, इसके बाद लोग दूसरे स्थान पर जाकर प्रतिमा विसर्जन करने लगे, जहां यह हादसा हो गया। ताजगंज: करभना गांव में 5 युवक डूबे दूसरी घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के करभना गांव की है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान 5 युवक यमुना नदी में डूब गए। तीन किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए लेकिन दो युवक गहरे पानी में समा गए। गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों को बहाव में संघर्ष करते देखा जा सकता है। माहौल गमगीन गांव में दशहरा पर्व पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग नदी पर पहुंचे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। महिलाएं मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर युवकों की सलामती की दुआ करती रहीं। Agra News Today: यमुना पार करने की शर्त में युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Agra News Today: यमुना पार करने की शर्त में युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

AGRA NEWS TODAY

AGRA NEWS TODAY आगरा में यमुना पार करने की शर्त में सचिन नामक युवक डूब गया। गोताखोर तलाश में जुटे, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में मातम छाया। यूपी के आगरा जिले में बुधवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। दो दोस्तों ने उफनती यमुना नदी को तैरकर पार करने की बाजी लगा दी। इस खतरनाक खेल में एक युवक की जान चली गई। घटना कैसे हुई मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग का है। यहां दोपहर करीब एक बजे सचिन और सूरज नदी किनारे पहुंचे। मोहन नाम का युवक बाहर खड़ा रहा। सचिन और सूरज ने शर्त लगाई कि पहले कौन यमुना पार करेगा। दोनों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। सूरज तो तैरकर किनारे पहुंच गया लेकिन सचिन तेज बहाव में डूब गया। गोताखोर और पुलिस की तलाश स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सचिन की तलाश की गई लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सचिन था परिवार की उम्मीद भगवती बाग निवासी सचिन ऑटो चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। पिता बच्चों को गलियों में कैंडी बेचकर जीवनयापन करते हैं। बड़े भाई की मौत पांच साल पहले बीमारी से हो चुकी थी। तीन बहनों की शादी के लिए लिया गया कर्ज भी सचिन ही चुका रहा था। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार यही कह रही थी कि सचिन तो कभी यमुना में नहाने भी नहीं जाता था, न जाने किसने उसे मत फेर दी। मोहल्ले में छाया मातम हादसे की खबर फैलते ही मोहल्ले में मातम छा गया। रिश्तेदार और पड़ोसी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। लोग कह रहे थे कि मेहनती और जिम्मेदार सचिन की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। आगरा के जवाहर पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे

Verified by MonsterInsights