Agra News: जिला अस्पताल में हड़कंप, DM को मिली अव्यवस्था; रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, मशीन खराब

agra news

Agra News जिला अस्पताल में DM को रेडियो डायग्नोसिस विभाग बंद मिला। रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। डीएम ने पीएमएस को फटकार लगाते हुए इंटीग्रेटेड लैब का काम अधूरा होने पर कार्यदायी संस्था को भी तलब किया है। रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब; डीएम ने इंटीग्रेटेड लैब का कार्य अधूरा होने पर कार्यदायी संस्था को भी तलब किया Agra News जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी (डीएम) अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अचानक निरीक्षण किया। डीएम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मरीजों को फल वितरित करने के बाद महिला वार्ड, इमरजेंसी समेत पूरे परिसर का एक घंटे से अधिक समय तक निरीक्षण करते रहे और मरीजों से सेवाओं का हाल जाना। डीएम जब करीब 12:30 बजे रेडियो डायग्नोसिस विभाग पहुँचे, तो वहाँ की गंभीर अव्यवस्थाएं देखकर वह नाराज हो गए। उन्हें वहाँ एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कक्ष खाली मिले, जबकि बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी थी। जाँचें ठप, वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर नाराजगी डीएम को पता चला कि विभाग में जाँच और इलाज लगभग ठप है। मेडिको लीगल और अन्य मरीज परेशान रेडियो डायग्नोसिस विभाग में जाँच ठप होने से मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस विभाग में प्रतिदिन 500-600 मरीज जाँच के लिए आते हैं, जिनमें 250 से अधिक डिजिटल एक्सरे के लिए, 80-100 अल्ट्रासाउंड के लिए, 10-15 सीटी स्कैन के लिए और 30-40 मरीज मेडिको लीगल एक्सरे के लिए आते हैं। इंटीग्रेटेड लैब शुरू न होने पर कार्यदायी संस्था तलब डीएम ने परिसर का निरीक्षण करते हुए 82 लाख रुपये खर्च कर तैयार की गई इंटीग्रेटेड सेंट्रल लैब को भी देखा, जो अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इस लैब के शुरू होने से मरीजों को 120 तरह की और जाँचों की सुविधा मिल सकती है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्पष्ट कहा है कि मशीन खराब होने और रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर होने से बंद सेवाओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। Agra News: 19वें मून स्कूल ओलंपिक 1 नवंबर से, 200 स्कूलों के 13 हजार खिलाड़ी

Verified by MonsterInsights