आगरा: ताजमहल देखने आई श्रीलंकाई पर्यटक की मौत


आगरा में मंगलवार को ताजमहल देखने आईं श्रीलंका की एक 71 वर्षीय महिला पर्यटक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वह अपने 70 सदस्यीय समूह के साथ ताजमहल की ओर जा रही थीं, तभी रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गई।

यह घटना शाम के समय हुई जब अप्पूनाइदेगे ललिता नामक यह महिला पर्यटक अपने साथियों के साथ रकाबगंज स्थित एक होटल से ताजमहल के लिए निकली थीं। रास्ते में ही उन्हें दिल में दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गईं। उनके साथी उन्हें तुरंत एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर पर्यटन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला के साथियों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और एंबेसी को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके साथी अब शव को वापस श्रीलंका ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

महिला के पैर में लगी चोट देखते पुलिसकर्मी

इसी दिन, एक और घटना में दिल्ली से आई एक महिला पर्यटक भी बेहोश होकर गिर गई थीं, जिससे उनके पैरों में चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाकर इलाज दिया गया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights