आगरा: ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों का हमला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


आगरा। ताजमहल देखने आए पर्यटकों पर एक बार फिर बंदरों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक पर्यटक के हाथ में चोट आई है, जिसके बाद पर्यटक दल तुरंत ताजमहल से बाहर निकल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बंदरों का झुंड पर्यटकों के बीच घूमता दिख रहा है।

यह घटना सोमवार सुबह की है, जब पर्यटकों का एक समूह मुख्य गुंबद की तरफ जा रहा था। तभी अचानक बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे ग्रुप में शामिल महिलाएं और बच्चे डरकर चीखने लगे। चीख सुनकर एएसआई (ASI) और सीआईएसएफ (CISF) के जवान मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाया।

पर्यटक के हाथ में खरोंच आई हैं

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब ताजमहल परिसर में बंदरों ने पर्यटकों पर हमला किया हो। 28 जुलाई को भी एक बंदर ने पानी की बोतल छीनने की कोशिश में एक पर्यटक को घायल कर दिया था। पर्यटक अक्सर शिकायत करते हैं कि बंदर उनके हाथ से खाने-पीने की चीजें छीन लेते हैं।

नगर निगम द्वारा ताजमहल के आसपास कई बार बंदरों और कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया है, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। इन घटनाओं ने ताज सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights