Agra से करीब 20 किलोमीटर दूर अकोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत जारुआ कटरा में एक 200 साल पुराना प्राचीन राधा कृष्ण ठाकुर जी महाराज का मंदिर स्थित है। इस मंदिर की खासियत यहां स्थापित हनुमान जी की एक विशालकाय प्राचीन प्रतिमा है। ग्रामीणों की मान्यता है कि इस प्रतिमा के सामने कोई भी दुराचारी व्यक्ति तीन मिनट से ज्यादा नहीं टिक पाता।

मंदिर के महंत नारायण देव शर्मा ने बताया कि गांव में दो प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें से यह एक ‘बड़ा मंदिर’ के नाम से जाना जाता है। गांव के निर्माण के समय ही यह मंदिर स्थापित था। ग्रामीणों के अनुसार, खुदाई के दौरान जमीन से ठाकुर जी महाराज और हनुमान जी की ये मूर्तियां मिली थीं। मूर्तियों के मिलते ही गांव की बंजर जमीन पर वर्षा होने लगी थी, जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर इस मंदिर का निर्माण कराया।

भक्त मास्टर रामगोपाल दुबे ने बताया कि उनके बुजुर्ग इस मंदिर को 150 से 200 साल पुराना बताते हैं। यह एक चमत्कारी मंदिर है, और यहां जो कोई भी अपनी मुराद लेकर आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। मंदिर में प्रतिदिन भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शाम की पूजा के बाद यहां प्रसाद का वितरण भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

इस अवसर पर महंत खिलांत देव शर्मा, मास्टर राम गोपाल दुबे, सुरेश दुबे, राकेश शर्मा, मुंशी दुबे, जिल्ले दुबे, जगदीश दुबे, राजा दुबे, भगवान सिंह, गब्बो दुबे और मोंटी दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights