आगरा में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे भाजपा नेता, किसानों को मिला मदद का भरोसा


आगरा। आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में यमुना की बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने आज कई बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया। उन्होंने बरौली गुर्जर, तनोरा नूरपुर, कबीस, मेहरा नाहरगंज, सरगनखेरा सहित कई गाँवों में पहुँचकर किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

उपेंद्र सिंह ने खेतों में भरे पानी और फसलों को हुए नुकसान को करीब से देखा। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाएँ बड़ी चुनौती होती हैं, लेकिन धैर्य और एकजुटता से हर संकट का सामना किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को यह भरोसा दिलाया कि सरकार और संगठन दोनों स्तर पर हरसंभव मदद पहुँचाई जाएगी।

इसके साथ ही, उन्होंने प्रशासन से भी अपील की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनका जीवन फिर से पटरी पर आ सके।

इस निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें यदुवीर चाहर, रविन्द्र धारिया, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. सी.पी. माहौर, अमरपाल सिंह, अकबर सिंह और जयराम प्रमुख रूप से शामिल थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights