Agra

आगरा: आवास विकास ने 120 करोड़ की जमीन से हटाया अवैध कब्जा


आगरा। आगरा में आवास एवं विकास परिषद ने सिकंदरा योजना के सेक्टर-2C में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 11,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। इस जमीन की बाजारी कीमत 120 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के आदेश पर, अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। इस दौरान, मौके पर करीब 90 अवैध झुग्गी-झोपड़ियाँ बनी हुई थीं। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. ख़ान ने बताया कि इन कब्जाधारियों को पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने जमीन खाली नहीं की थी।

अभियान के दौरान थोड़ा-बहुत विरोध हुआ, लेकिन अधिकारियों की समझाइश पर कब्जाधारियों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद, जेसीबी की मदद से पूरी जमीन को समतल कर दिया गया।

परिषद के अनुसार, यह जमीन आगामी 30 सितंबर को ई-नीलामी के लिए प्रस्तावित है। इस अभियान में प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जी.एम. ख़ान, अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह, सहायक अभियंता गजेंद्र, अवर अभियंता मयंक, सुनील, आकाश, और स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights