आगरा: हिंदू महासभा ने शुरू किया अभियान, इमाम को तिरंगा और संदेश देने पर अड़ी मीरा राठौर
आगरा। अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आह्वान पर एक महाअभियान शुरू किया है, जिसके तहत वह शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर तिरंगा और संदेश पत्र दे रही हैं। इस अभियान के तहत उन्होंने मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च में जाकर धार्मिक नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जामा मस्जिद में उन्हें इमाम से मुलाकात नहीं हो पाई।
मीरा राठौर ने सबसे पहले मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी को तिरंगा और संदेश पत्र दिया। इसके बाद वह सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुँची, जहाँ उन्होंने संत बाबा प्रीतम सिंह को तिरंगा सौंपा। इसके बाद प्रतापपुरा स्थित मैरी चर्च पर जाकर फादर डेविड को भी तिरंगा और संदेश पत्र देकर अपने धार्मिक स्थल पर तिरंगा लगाने की अपील की।
हालांकि, जब वह जामा मस्जिद पहुँचीं तो उन्हें इमाम से मिलने नहीं दिया गया। पुलिस ने ही उनसे तिरंगा और संदेश पत्र ले लिया। इस पर मीरा राठौर ने नाराजगी जताई और कहा कि जब तक वह खुद अपने हाथ से इमाम को तिरंगा और संदेश पत्र नहीं देंगी, तब तक वह बार-बार कोशिश करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि इमाम को संदेश भिजवाने के बाद भी उनका न मिलना उनकी मंशा पर सवाल उठाता है।
मीरा राठौर ने स्पष्ट किया कि वह इस अभियान को इमाम से मिलकर ही पूरा करेंगी।



मेट्रो में ‘आयरन स्पेन’ तकनीक का इस्तेमाल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति

एसएन मेडिकल कॉलेज में पुलिस की दादागिरी, डॉक्टर हड़ताल पर; मरीज़ों की बढ़ी मुसीबत