आगरा: ACM III राजेश जायसवाल का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे में निधन

आगरा। आगरा में तैनात एसीएम (अपर नगर मजिस्ट्रेट) थर्ड राजेश जायसवाल का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। गुरुवार सुबह लखनऊ से लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था।


सुबह साढ़े 5 बजे हुआ हादसा

आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। हादसे के बाद राजेश जायसवाल को तुरंत उपचार के लिए सैफई ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजेश जायसवाल एक कर्मठ अधिकारी थे। उनका कुछ समय पहले ही किरावली तहसील से एसीएम थर्ड के पद पर तबादला हुआ था। उनके निधन की खबर से आगरा के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *