Agra

आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में चोरी, कर्मचारी संघ के कार्यालय से 3 कूलर और 2 कुर्सी गायब


आगरा। आगरा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने जिला मुख्यालय परिसर को भी नहीं बख्शा। कलेक्ट्रेट के अंदर से उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कार्यालय से 3 कूलर और 2 कुर्सी चोरी हो गई हैं। चोरी की कीमत भले ही ज्यादा न हो, लेकिन इस घटना ने पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुलीचंद शर्मा ने बताया कि उनका कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी बिल्डिंग और जिला मुख्यालय मीटिंग हॉल के पास है, जहाँ जिलाधिकारी भी अक्सर बैठकें करते हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन कार्यालय बंद रहा, और इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। यह पहली बार है जब कलेक्ट्रेट से सरकारी दस्तावेजों या फाइलों के बजाय कूलर और कुर्सियों की चोरी हुई है।

इस मामले में थाना नाई की मंडी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अब चोरों का सुराग लगाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

एनआईसी और जिला मुख्यालय मीटिंग हॉल के पास स्थित कर्मचारी संघ का कार्यालय।
Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights