Agra

फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर ग्रामीणों ने कीचड़ साफ कर किया श्रमदान, अंतिम संस्कार के लिए करना होगा इंतजार


आगरा। आगरा के फतेहाबाद में यमुना नदी किनारे स्थित जोनेश्वर शमशान घाट में पिछले दिनों आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया है। घाट पर कीचड़ जमा होने के कारण पिछले तीन दिनों से कोई भी अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा था।

शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने फावड़ा और अन्य औजारों की मदद से घाट पर जमी कीचड़ की सफाई की। समाजसेवी कपिल वर्मा ने बताया कि अभी भी घाट के कुछ हिस्सों में पानी भरा हुआ है और बहाव भी तेज है।

उन्होंने बताया कि घाट की स्थिति सामान्य होने में अभी दो से तीन दिन का समय और लगेगा, जिसके बाद ही यहाँ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया फिर से शुरू हो पाएगी।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights