आगरा। आगरा के कागारौल क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब खारी नदी की रपट पार करते समय एक वैन तेज बहाव में फंस गई। जान बचाने के लिए वैन से कूदने वाले दो युवक नदी में बह गए। इस हादसे के बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया है और प्रशासन ने उन्हें ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

डूबने वाले युवकों की पहचान अभिषेक (17 वर्ष) और रवि (20 वर्ष) के रूप में हुई है। अभिषेक हाईस्कूल का छात्र है, जबकि रवि की शादी दस महीने पहले ही हुई थी। ये दोनों घटना के समय एक वैन में जैंगारा लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर, अग्निशमन दल और पीएसी की टीमें मौके पर पहुँच गईं। उन्होंने नावों के सहारे नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली।

इस दौरान घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। उपजिलाधिकारी नीलम तिवारी, फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल और एसीपी सुकन्या शर्मा सहित भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights